सचिन तेंदुलकर के सबसे खास दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के बुरे वक्त में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे सहारा बने हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X कहा कि विनोद कांबली को बीमारी से उबरने के लिए इलाज की जरूरत है. एकनाथ शिंदे ने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में इनका पूरा इलाज कराने का भरोसा दिलाया.
ADVERTISEMENT
एकनाथ शिंदे ने बताया कि विनोद कांबली के दिमाग में ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बन गया है, जिससे उन्हें बार-बार स्ट्रोक आने का खतरा है. इसके कारण उन्हें याददाश्त कम होने और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एकनाथ शिंदे ने न केवल इलाज का भरोसा दिलाया बल्कि उन्होंने कहा कि शिवसेना उनके दोनों बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए. दरअसल विनोद कांबली और उनके परिवार के सदस्य शनिवार को पूर्व सीएम शिंदे से मिलने उनके आवास 'नंदनवन' में गए थे. तस्वीरों में विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट, उनके बच्चे जीसस कांबली और जोहाना कांबली, तथा MCA के विश्व प्रसिद्ध पिच क्यूरेटर नदीम मेमन भी दिख रहे हैं.
शिव सेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने बताया कि विनोद कांबली 1990 के दशक के क्रिकेटर हैं, जिन्हें शायद भारत का कोई भी बच्चा नहीं भूला होगा. विनोद कांबली का नाम हर किसी की जुबान पर है. आज विनोद कांबली अपने पूरे परिवार, अपनी पत्नी और अपने दो प्यारे बच्चों के साथ आए. जैसे ही नदीम सर ने हमें बताया कि विनोद कांबली हाल ही में कुछ अस्वस्थ हैं और उनके बच्चों की शिक्षा को लेकर भी चिंता है.''
छिन्न-भिन्न करियर, खत्म हुए पैसे, इस हाल में कैसै पहुंचे कांबली ?
विनोद कांबली का बचपन मुंबई की तंग चालों में बीता. उनकी किस्मत ने उनका दरवाजा खटखटाया. मुलाकात हुई शारदाश्रम विद्या मंदिर स्कूल में घुंघराले बालों वाले एक प्यारे लड़के से. नाम था सचिन तेंदुलकर. दोनों क्रिकेट की पिच पर मिले. गुरु एक ही थे, कोच रमाकांत आचरेकर. दोनों के कॅरियर की गाड़ी एक ही दिशा में पटरियों पर दौड़ने लगी. दोनों साथ ही लोकल ट्रेनों में सफर कर क्रिकेट मैदान तक पहुंचते थे. साथ ही बड़ा पाव खाते-बतियाते मैदान में रनों का अंबार लगा देते थे. देखने वाले इनका खेल देख दांतो तले अंगुली दबा लेते थे.
अब वो वक्त आया जिसने मुंबई में इस जोड़ी को चर्चा में ला दिया. साल 1988 में हैरिस शील्ड स्कूल टूर्नामेंट में इस जोड़ी ने 664 रनों की ऐतिहासिक और अटूट साझेदारी की. ये विश्व रिकॉर्ड बना. इस खेल में कांबली ने अकेले नाबाद 349 रन ठोक दिए थे. हर कोई इस युवा खिलाड़ी की ऐतिहासिक पारी से अचंभे में था. इस एक पारी से दोनों दोस्त देखते-देखते स्टार बन गए. अब सवाल ये है कि विनोद कांबली का कॅरियर कैसे बर्बाद हुआ. कैसे उनकी पहली शादी टूटी, दूसरी शादी एंड्रिया हेविट से कैसे हुई उनके प्यार और शादी का अनोखा चैप्टर क्या है...फिर वृद्धाश्रम से उनके वीडियो आने और इस बीच की लाइफ जर्नी की पूरी कहानी क्या है ? ये सब यहां जानें.
कब से एक-दूसरे को जानते हैं तेंदुलकर-कांबली, कोच ने किसको बताया था अच्छा क्रिकेटर!
ADVERTISEMENT


