T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान! सूर्या कप्तान, शुभमन गिल बाहर, अक्षर पटेल को बनाया गया उप-कप्तान

न्यूज तक डेस्क

20 Dec 2025 (अपडेटेड: Dec 20 2025 2:53 PM)

T20 World Cup 2026: BCCI ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि अक्षर पटेल उप-कप्तान होंगे. फॉर्म से बाहर चल रहे शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है, वहीं संजू सैमसन टीम में शामिल हैं. सचिव देवजीत सैकिया ने मुंबई में इसका ऐलान किया.

T20 World Cup 2026
India T20 World Cup 2026 squad announcement live. (Photo: X/BCCI)
Google CTA

Team India Squad for T20 World Cup 2026: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शनिवार को ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है.  उन्हें कप्तान बनाया गयास है. वहीं, अक्षर पटेल को टीम के उप-कप्तान होंगे. उधर खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम से बाहर किया गया है. टीम में 2 साल बाद इशान किशन की वापसी हुई है उन्हें विकेटकीपर बनाया गया है.

Read more!

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी BCCI ने  मुंबई स्थित हेडक्वार्टर हुई मीटिंग के टीम की घोषणा की. इसके बाद  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे.

7 फरवरी शुरुआत, 8 मार्च फाइनल

दरअसल,  टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हाेगी. वहीं, फाइनल मैच 08 मार्च को खेला जाना है.  इस बार भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से  टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. बता दें कि टूर्नामेंट में 20 टीमों हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुपों में बांटा गया है.