त्यौहारी सीजन में अपनों से दूर रहने वालों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत घर जाना होता है. ट्रेनों में वेटिंग की मारामारी, बसों में मनमाना किराया और लंबी दूरी की अनकंफर्ट जर्नी से परेशान लोगों को रेलवे 2 वंदे भारत की सौगात दी है. ये दो जोड़ी स्पेशल वंदेभारत दिल्ली और पटना के बीच में चलाई जा रही है. इससे यूपी और बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलने लगी है.
ADVERTISEMENT
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके.
टामिंग और स्टॉपेज एक ही
दोनों ट्रेन अलग-अलग नंबर से अलग-अलग दिन चलेंगी. हालांकि इनकी टाइमिंग और स्टॉपेज एक ही रहेगा. यात्री ट्रेनों की समय-सारणी से सम्बन्धित जानकारी के लिए हेल्पलाइन 139 या Rail Madad Mobile App या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का प्रयोग कर सकते हैं.
यहां देखें पूरा शेड्यूल
- 1- गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली (त्यौहारी स्पेशल)
- नई दिल्ली से 8:35 पर चलकर रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी.
- 11 अक्टूबर से नई दिल्ली से पटना के लिए चलने लगी है.
- ये प्रत्येक सोम-बुध-शनि को नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी.
ये है रूट
- नई दिल्ली से प्रस्थान: 8:35 बजे.
- अलीगढ़: आगमन- 10:21, प्रस्थान- 10:23
- कानपुर: आगमन-13:30, प्रस्थान-13:35
- प्रयागराज: आगमन- 15:45, प्रस्थान- 15:50
- पं. दीन दयाल उपाध्याय जं: आगमन- 18:00/18:10
- बक्सर: आगमन 19:26, प्रस्थान- 19:28
- आरा: आगमन- 20:10, प्रस्थान- 20:12
- पटना: आगमन: 21:30
गाड़ी संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली (त्यौहारी स्पेशल)
- 12 से पटना से नई दिल्ली के बीच शुरू हो चुकी है.
- ये ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना से नई दिल्ली रवाना होगा.
ये है रूट
- पटना से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी.
- आरा: आगमन- 10:38, प्रस्थान- 10:40
- बक्सर: आगमन- 11:25, प्रस्थान-11:27
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: आगमन-13:10, प्रस्थान- 13:20
- प्रयागराज: आगमन-15:35, प्रस्थान- 15:40
- कानपुर सेंट्रल: आगमन-17:50, प्रस्थान- 17:55
- अलीगढ़: आगमन- 20:53, प्रस्थान- 20:55
- नई दिल्ली आगमन: 23:30.
कुछ हाइलाइट्स
- 20 डिब्बों वाले इस ट्रेन के कुल 16 फेरे होंगे.
- गाड़ी सं. 02253/02254 पटना-नई दिल्ली-पटना का परिचालन 11 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच होगा.
- इस दौरान इस स्पेशल ट्रेन के कुल 17 फेरे होंगे.
यह भी पढ़ें:
IRCTC ने लॉन्च किया शानदार टूर पैकेज, अब लखनऊ से फ्लाइट करें अंडमान की हसीन वादियों की सैर, आएगा इतना खर्चा
ADVERTISEMENT