अब 24 से 48 घंटे में मिलेगा आपका पार्सल, लेट हुआ तो रिफंड होगा पैसा, डाक विभाग ने शुरू की प्रीमियम सेवाएं

न्यूज तक डेस्क

• 04:39 PM • 18 Mar 2026

India Post Premium Service: इंडिया पोस्ट ने नई प्रीमियम स्पीड पोस्ट सेवाएं शुरू की हैं, जिनमें 24 से 48 घंटे में पार्सल डिलीवरी का दावा किया गया है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा घोषित इन सेवाओं में देरी होने पर रिफंड, ओटीपी आधारित डिलीवरी और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं. विस्तार से जानिए इस सुविधा की A to Z डिटेल.

India Post Premium Service
India Post Premium Service
Google CTA

भारतीय डाक विभाग(India Post) ने प्राइवेट कूरियर कंपनी पर नकेल कसने के लिए नई सेवाओं का ऐलान किया है. बीते कल यानी मंगलवार 17 मार्च को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ा ऐलान करते हुए डाक विभाग की 3 प्रीमियम सेवाओं का ऐलान किया है. इन सेवाओं को दो वर्गों में रखा गया जहां पार्सल की डिलीवरी 24 से 48 घंटों के बीच होने की बात कही है. इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि अगर आपका पार्सल लेट होता है तो आपको पैसे भी रिफंड मिल जाएंगे. आइए विस्तार से जानते है इस नए सेवा से जुड़ी सारी बातें.

Read more!

कौन सी यह 3 प्रीमियम सेवाएं?

डाक विभाग ने जो 3 प्रीमियम सेवाएं शुरू की है, उन्हें 24 SPEEDPOST, 24 SPEEDPOST PARCEL और 48 SPEEDPOST नाम दिया गया है. नाम से ही स्पष्ट है कि दो सेवाएं 24 SPEEDPOST और 24 SPEEDPOST PARCEL सुविधा में डिलीवरी अगले ही(D+1) में कर दी जाएगी. वहीं 48 SPEEDPOST सर्विस के तहत पार्सल की डिलीवरी दो दिनों(D+2) यानी 48 घंटे में की जाएगी.

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक 24SPEEDPOST सेवा के जरिए आप बेहद जरूरी दस्तावेज भेज पाएंगे. 24 SPEEDPOST PARCEL सेवा के जरिए आप उन पार्सल को भेज पाएंगे जिन पर समय की पाबंधी हो. जबकि 48 SPEEDPOST सेवा के तहत आप वैसे दस्वातेज भेज पाएंगे जो कि समय-सीमा के अंदर पहुंचना काफी जरूरी है.

कहां-कहां शुरू हुई सेवाएं?

डाक विभाग द्वारा शुरू की गई यह प्रीमियम सेवाएं अभी पूरे देश भर में लागू नहीं की गई है. यह सेवा अभी देश के बड़े 6 मेट्रो शहर के बीच शुरू की गई है, जिसमें की नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल है. फिलहाल इन्हीं शहरों में सेवाएं दी जा रही है और फिर इसे विस्तार करके धीरे-धीरे Tier-1 और Tier-2 शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा.

प्रीमियम सेवा की खासियत

24 से 48 घंटे के अंदर डिलीवरी के अलावा भी इन प्रीमियम सेवाओं की कई खासियतें भी है:

1. पार्सल की डिलीवरी तभी होगी जब OTP मिलेगा.

2. पार्सल की रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा.

3. पार्सल की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की सारी जानकारी SMS के माध्यम से दी जाएगी.

4. तय समय सीमा के अंदर डिलीवरी नहीं होने पर ग्राहकों को रिफंड कर दीजिएगा.

व्यापारियों के लिए भी खास सुविधाएं

इस प्रीमियम सेवा के तहत ई-कॉमर्स और बड़े बिजनेस वालों के लिए विशेष सुविधाएं भी दी गई है. व्यापारियों को Book Now, Pay Later(अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें) वाली सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा अगर ज्यादा सामान होगा तो डाक विभाग खुद आपके पते पर आकर आपका सामान पिक करेगा.