मेरठ में नमाज के बाद मस्जिद में हो गया घमासान, मिठाई बांटने को लेकर आपस में ही भिड़े लोग, Video वायरल

उस्मान चौधरी

• 03:54 PM • 24 Feb 2026

मेरठ के लोहियानगर में मस्जिद के भीतर नमाज के बाद लड्डू बांटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर. जानें क्या है पूरा विवाद और पुलिस की कार्रवाई.

follow google news
meerut viral video

1/4

|

ये घटना सोमवार को मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में हुई.  मस्जिद के भीतर उस समय तनाव फैल गया, जब तरावीह की नमाज के बाद मिठाई वितरण को लेकर शुरू हुई बहस ने झड़प का रूप ले लिया.  

meerut viral video

2/4

|

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे. इसी दौरान वितरण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई. 

meerut viral video

3/4

|

पहले मामूली विवाद हुआ, लेकिन देखते ही देखते कुछ लोग आपस में उलझ पड़े और हाथापाई शुरू हो गई. आरोप है कि कुछ व्यक्तियों को धक्का देकर गिराया गया और उनके साथ मारपीट की गई. 

meerut viral video

4/4

|

घटना के दौरान मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया. झड़प के दौरान एक बच्चा भी भीड़ में फंस गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp