1 साल से मौसेरे भाई-बहन करते थे प्यार...लेकिन शादी से पहले हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग!

न्यूज तक

• 03:37 PM • 12 May 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मौसेरे भाई पर आरोप है कि उसने बेरहमी से अपनी ही बहन की हत्या कर दी. अब इस वारदात की वजह जानकर हर कोई हैरान है.

UP News
UP News
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवती की हत्या का आरोप उसके  मौसेरे भाई पर लगा है. दावा है कि युवती का प्रेम-प्रसंग उसके सगे मौसेरे भाई से चल रहा था और यही उसके मौत की वजह भी बना गया. मौसेरे भाई ने युवती को जिस बेरहमी से मारा, ये जानकर हर किसी की भी रूह कांप जाएगी. बताया जा रहा है कि युवती की लाश उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिली. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Read more!

कुल्हाड़ी से कई बार किए वार 

दरअसल, ये मामला यूपी के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टिकामऊ गांव का है. आरोप है कि यहां एक मौसेरे भाई-बहन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन बताया जा रहा है कि समाज में बदनामी के डर से युवती ने शादी से इनकार कर दिया. इससे नाराज प्रेमी यानी मौसेरे भाई ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी. उसने कुल्हाड़ी से युवती की गर्दन कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

1 साल से चल रहा था लव अफेयर 

इस बीच पुलिस की जांच जो बात निकलकर सामने आई उसने हर किसी को हैरान कर दिया.  बताया जा रहा कि दोनों के बीच बीते एक साल से लव अफेयर चल रहा था. यही कारण है कि प्रेमी हरिशंकर अक्सर युवती से मिलने उसके घर पर पहुंच जाता था. आरोप है कि हरिशंकर अपनी मौसेरी बहन से शादी करना चाहता था. लेकिन उनकी बहन इसके लिए इनकार कर देती थी. जांच में पता चला है कि युवती यानी उसकी मौसेरी बहन ने समाज में बदनामी के डर से शादी से मना कर रही थी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती इस बात से नाराज होकर आरोपी हरिशंकर ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती को जब भी शादी के लिए कहता था वो इनकार कर देती थी, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी. डीएसपी बांदा सौरभ सिंह ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में आरोपी हरिशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़िए: बरेली में जयमाला से ठीक पहले दूल्हे ने तोड़ी दी शादी...वजह जानकर दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश!