जालौन में आसिफ के लिए 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई आरती! प्रेमी और पुलिस को मिलकर करना पड़ा ये काम..

जालौन में शादी के वादे से मुकर रहे प्रेमी आसिफ को बुलाने की जिद में उसकी प्रेमिका आरती 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गई, जिसे पुलिस ने प्रेमी को मौके पर बुलाकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल नीचे उतारा.

जालौन से आया हैरान करने वाला मामला
जालौन से आया हैरान करने वाला मामला

न्यूज तक डेस्क

follow google news

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. यहां उरई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और करीब 150 फीट ऊंचे बीएसएनएल (BSNL) टावर पर चढ़ गई. महिला को इतनी ऊंचाई पर देख नीचे खड़ी पुलिस और हजारों लोगों की सांसें थम गईं. करीब 3 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को आखिरकार महिला के प्रेमी को मौके पर बुलाना पड़ा.

Read more!

10 साल का अफेयर और शादी से इनकार

जानकारी के मुताबिक, एटा थाना क्षेत्र के पिरौना गांव की रहने वाली आरती कुशवाहा का उरई के शिवपुरी निवासी आसिफ अंसारी के साथ पिछले करीब 10 सालों से प्रेम संबंध था. आरती की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए; पहले पति की मौत और फिर दूसरी शादी होने के बावजूद वह आसिफ को नहीं भूल सकी. आरती का आरोप है कि आसिफ ने उससे शादी करने और साथ रखने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकरने लगा. प्रेमी की इसी बेरुखी से नाराज होकर आरती गुरुवार दोपहर उरई के BSNL परिसर पहुंची और देखते ही देखते 150 फीट ऊंचे टावर के शिखर पर जा बैठी.

तपती धूप में 3 घंटे तक चला ड्राम

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच महिला को टावर पर चढ़ा देख इलाके में हड़कंप मच गया और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार आरती को नीचे उतरने की अपील करती रही, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही [01:19]. उसकी एक ही मांग थी- "मेरे प्रेमी आसिफ को यहां बुलाया जाए और उससे मेरी शादी कराई जाए". 

जब प्रेमी आया तो गले लगकर रोई आरती

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने आसिफ की तलाश की और उसे टावर के पास बुलाया. आसिफ ने फोन पर आरती से बात की और उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ रहेगा. प्रेमी का आश्वासन मिलते ही आरती नीचे उतरने को तैयार हो गई. टावर से सकुशल नीचे आते ही आरती सीधे आसिफ के गले लग गई और फूट-फूट कर रोने लगी. आसिफ ने भी पुलिस के सामने माना कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं.

पुलिस की कार्रवाई

इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया है, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.


 

    follow google news