Agra shocking incident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां थाना सिकंदरा क्षेत्र के रूनकता इलाके में एक शख्स को अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया. पीड़ित युवक का आरोप है कि पत्नी को ऐसा करने से राेकने पर रहा उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा गया और चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद लहूलुहान हालत में युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी सर्जरी हुई. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानें पूरा मामला
यह मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के रूनकता इलाके का बताया जा रहा है. पीड़ित युवक मूल रूप से एटा जिले के साकीट क्षेत्र का रहने वाला है और आगरा में किराए पर रहकर जूते की फैक्ट्री में काम करता है. युवक का आरोप है कि उसे काफी समय से अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था. उसका दावा है कि पत्नी के संबंध मकान मालिक के परिचित एक युवक से थे. पीड़ित इसका लगातार विरोध करता रहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी. इसी विवाद के चलते पत्नी ने कुछ समय पहले कमरा खाली कर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया था.
घटना वाली रात क्या हुआ था?
यह मामला 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की बताया जा रहा है. पीड़ित के अनुसार, जब वो सब्जी मंडी के पास से गुजर रहा था तभी उसकी पत्नी, उसका कथित प्रेमी और मकान मालिक ने उसे रोक लिया. पहले तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने धारदार चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे उसमें गहरा कट लग गया है. इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.
अस्पताल में युवक की हुई सर्जरी
वारदात के बाद मोके पर अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की. डॉक्टरों के मुताबिक, सर्जरी के बाद अब युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस युवक के पूरी तरह होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके.
पुलिस कर रही है मामले की जांच
इस मामले में थाना सिकंदरा पुलिस ने FIR दर्ज कर दी गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है. इंस्पेक्टर क्राइम के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की सही भूमिका का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात से इलाके के लोग सन्न हैं.
यह भी पढ़ें: दुल्हन आने से पहले घर आए यमराम! देवरिया में शादी से 15 दिन पहले राहुल का यूं चले जाना...सभी को हैरान कर गया
ADVERTISEMENT


