आगरा: होटल रूम में दोस्त की साथ थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति फिर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

अरविंद शर्मा

• 02:21 PM • 14 Jul 2026

Agra hotel viral video: आगरा के एक होटल में पति, पत्नी और महिला के कथित प्रेमी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पति का दावा है कि उसने पत्नी को होटल में दूसरे व्यक्ति के साथ देखा. सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

होटल के कमरे में पत्नी को देखकर पति के उड़ गए होश
होटल के कमरे में पत्नी को देखकर पति के उड़ गए होश
Google CTA

Agra hotel husband wife viral video: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद होटल के अंदर ही तीनों पक्षों में जमकर कहासुनी और हंगामा शुरू हो गया. दोनों लड़ता देख मौके पर हंगामा देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई. अब इस पति-पत्नी और महिला का  यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है.

Read more!

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कमला नगर थाना इलाके का है. यहां रहने वाले एक बिजनेसमैन को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर होने का शक था. ऐसे में उसने अपनी पत्नी की गतिविधियों को ट्रैक करना शुरू कर दिया, जिससे की सच का पता चला सके. 

बेटी से बहाना बनाकर प्रेमी से मिलने पहुंची महिला

इस बीच सोमवार की दोपहर महिला अपनी बेटी से किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली. घर से निकलने के बाद वह सीधे न्यू आगरा इलाके के एक होटल में जा पहुंची. दावा है कि यहां उसका कथित प्रेमी पहले से ही मौजूद था और महिला का इंतजार कर रहा था. इस बीच पत्नी का पीछा करते हुए कारोबारी पति भी उसी होटल में पहुंच गया. उसने दोनों को एक साथ देखा तो उसका गुस्सा फूट पड़ा. पति ने मौके पर ही विरोध जताना शुरू कर दिया. इसके बाद पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच तीखी नोकझोंक और शोर-शराबा शुरू हो गया. देखते ही देखते होटल का माहौल पूरी तरह गरमा गया.

बीच-बचाव के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

होटल के कमरे और कॉरिडोर में हंगामा बढ़ता देख स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए. कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन जब बात नहीं बनी तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम होटल पहुंची और स्थिति को संभालते हुए तीनों को थाने ले आई. थाने में भी काफी देर तक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा.

पहले से चल रहा है घरेलू हिंसा का केस

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपने पति के खिलाफ पहले से ही घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा रखा है. लेकिन दोनों इस विवाद के बावजूद एक ही मकान में साथ रह रहे थे. दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था.

थाने में हुआ समझौता, बिना कार्रवाई लौटे दोनों पक्ष

इस मामले पर न्यू आगरा थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक ने फोन पर बताया कि होटल में विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया था. हालांकि, थाने आने के बाद होटल में ही दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए. इस मामले में अभी तक थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: UP: शादी के 2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए फिजिकल रिलेशन, पत्नी ने जांच करानी चाही तो शुरू हो गई नई परेशानी