उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में अपने बयानों की वजह से मशहूर अजय राय एक बार फिर चर्चा में आ गए है. यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने महोबा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है. अब उनका वीडियो के कारण उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है और भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया है. हालांकि, जैसे ही विवाद बढ़ तो अजय राय ने इस वीडियो को लेकर सफाई भी दे दी है.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए पूरा मामला
दरअसल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय महोबा दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने वहां एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इसके बाद वह वहां से निकले और अपनी गाड़ी में बैठ ही रह रहे थे, तभी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. अजय राय ने वहां जो भी बोला वह कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और फिर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारे का पारा हाई हो गया है.
भाजपा नेताओं ने किया हमला
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तो भारतीय जनता पार्टी ने अजय राय को घेर लिया और जमकर सुनाना शुरू कर दिया है. भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए. यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है-शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से.' वहीं बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इसे लगातार हार का कुंठा करार दिया है.
अजय राय ने दी सफाई
वायरल वीडियो और विवाद को बढ़ता देख जब मीडिया ने अजय राय से बातचीत की, तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए उनपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. अजय राय ने वायरल हो रहे वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और AI की मदद से जेनरेट किया गया है. हालांकि इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया, इसलिए उनसे आगे की बातचीत नहीं हो पाई है.
विवादित बयान के कारण रहे सुर्खियों में
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अजय राय से ऐसा कोई विवादित या अमर्यादित बयान का मामला जुड़ा हुआ हो. ऐसे पहले भी मामले है जहां उन्होंने बयान दिए है, जिससे राजनीतिक पारा हाई कर दिया है.
पीएम और गृहमंत्री पर कमेंट: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान को समर्थन देते हुए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार बताया था.
स्मृति ईरानी पर तंज: अमेठी दौरे के दौरान अजय राय ने एक बार स्मृति ईरानी पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए लटके-झटके वाला बयान दिया था.
मोदी-योगी को गाड़ने की धमकी: 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अजय राय ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को जमीन में गाड़ देने की धमकी थी, जिसके बाद राजद्रोह का केस दर्ज हुआ था.
राफेल पर तंज: यूपी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने एक बार खिलौने वाले प्लेन पर नींबू-मिर्च बांधकर प्रदर्शन किया था.
यूपी में योगी सरकार की राह आसान या बढ़ेगी मुश्किल? प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
ADVERTISEMENT


