बजट पर सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने BJP को घेरा, बोले-अदृश्य लोगों का बजट

Akhilesh Yadav on Budget 2026: केंद्रीय बजट पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने BJP सरकार को आड़े हाथों लिया. अखिलेश ने बजट को ''अदृश्य लोगों'' के लिए बताया, जबकि डिंपल यादव ने कहा कि इसमें किसान, महिलाएं और आम जनता पूरी तरह नजरअंदाज कर दी गई है.

Akhilesh Yadav and Dimple Yadav on Budget 2026
Akhilesh Yadav and Dimple Yadav on Budget 2026

मौसमी सिंह

follow google news

Budget 2026 reaction: बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने BJP सरकार को जमकर घेरा. अखिलेश यादव ने एक तरफ जहां बजट को अदृश्य लोगों वाला बता दिया वहीं डिंपल यादव ने साफ कह दिया कि बजट ने पूरी तरह से निराश किया है. बजट में कुछ भी नहीं है. बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा- ''बीजेपी से कोई उम्मीद मत करिए..कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बीजेपी काम करती है. 

Read more!

उन्होंने कहा कि ये बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है. आम लोगों की समझ से बाहर है ये बजट. बजट पहले से तय होता है कि किसको लाभ पहुंचाना है. किसान, गरीब, गांव में रहने वाले लोगों के समझ के बाहर है.''

AI टेक्नोलॉजी नई पर इसके लिए बुनियादी ढांचा तो हो

अखिलेश यादव ने आगे कहा- ''बुनियादी ढांचा क्या है..मंडी का क्या बुनियादा ढांचा किया आपने, पैदावार की कीमत क्या दे रहे हैं...मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर दिया. स्टेट कहां से सपोर्ट करेगा इतनी बड़ी योजना को. महंगाई को रोकने के लिए इनके पास इंतजाम नहीं है. शिक्षा को बेहतर करने के लिए कोई इंतजाम नहीं है. स्वास्थ्य सेवाओं कितनी बर्बाद हो गईं. AI टेक्नोलॉजी नई है. इसके लिए बुनियादी ढांचा तो हो.''

यह पढ़ें: अब देश के इन 7 रूटों पर दौड़ेगी हाईस्पीड ट्रेन, वित्त मंत्री ने किया 'हाईस्पीड रेल कॉरिडोर' बनाने का ऐलान

बजट में महिला सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं- डिंपल यादव

डिंपल यादव ने बजट पर प्रतिक्रया देते हुए कहा कि इसमें ऐसे टेक्निकल टर्म्स यूज किए गए हैं और जिस तरह की बातें बोली गई है वो एक आम इंसान नहीं समझ पाएगा. किसान भाई उम्मीद कर रहे थे कि सब्सिडी मिले. दाम कम हो तो ऐसा कुछ भी किसान भाइयों के लिए नहीं है. हमारी महिलाओं के लिए नहीं है. महिलाओं की सुरक्षा को लेके आज जो हालात हैं पूरे देश में चाहे हम उत्तराखंड की घटना लें, चाहे हम उत्तरप्रदेश की घटनाएं. महिला सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं है. 

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट में इनकम टैक्स में क्या-क्या बदलाव हुए हैं, डिटेल में जानें

    follow google news