मुंबई में दिखा अखिलेश यादव का जलवा, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पत्नी डिंपल और बेटी अदिति संग पहुंचे सपा चीफ

मुंबई में सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव, डिंपल और अदिति का एयरपोर्ट से लेकर वेन्यू तक जोरदार स्वागत हुआ और उनकी सादगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

आखिलेश यादव
आखिलेश यादव

गौरांशी श्रीवास्तव

follow google news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हाल ही में मुंबई पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. मौका था एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का. इस हाई-प्रोफाइल समारोह में अखिलेश यादव अपनी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव तथा बेटी अदिति यादव के साथ शामिल हुए.

Read more!

एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अखिलेश यादव के समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा. 'जय समाजवाद' और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा. समर्थकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में लोग अखिलेश यादव को विपक्ष के सबसे मजबूत नेता के रूप में पेश कर रहे हैं. सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुंबई में उमड़ी यह भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है.

डिंपल और अदिति के सादगी भरे अंदाज की चर्चा

इस शादी समारोह में अखिलेश यादव का परिवार आकर्षण का केंद्र रहा. मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पेस्टल कलर की साड़ी में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं, जिसने सबका दिल जीत लिया. वहीं, उनकी बेटी अदिति यादव ऑफ-व्हाइट सूट में बेहद शालीन दिखीं. सार्वजनिक कार्यक्रमों में अखिलेश यादव के साथ अदिति की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके राजनीति में आने की अटकलों को तेज कर दिया है. गौरतलब है कि हाल ही में अदिति पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ कड़ा प्रदर्शन किया था.

दिग्गजों का जमावड़ा

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ शादी के बंधन में बंधीं. मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य समारोह में राजनीति, व्यापार और बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए. शादी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में:

  • राजनीति: राहुल गांधी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जयंत पाटिल और तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ए. राजा.
  • बॉलीवुड: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन.
  • उद्योग जगत: गौतम अडानी और अनिल अंबानी.

रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है जबकि उनके पति सारंग लखानी विश्वराज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं.


 

    follow google news