Aligarh wife caught with lover: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल के एक कमरे में पकड़ लिया. इसके बाद होटल में काफी देर तक हंगामा और खूब ड्रामा हुआ. इसके बाद होटल के रूम से पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. हैरानी की बात है युवक ने लड़की की जिद पर उससे तीन साल पहले लव मैरिज की थी. जानकारी के मुताबिक, पत्नी मायके में रह रही थी और उसने पति पर दहेज का केस किया हुआ था. क्या है पूरा मामला चलिए विस्तार से जानते हैं विस्तार से इस खबर में...
ADVERTISEMENT
होटल के कमरा नंबर-302 में पकड़ा गया राज
यह पूरा मामला सोमवार का है. दरअसल, आकाश अपनी बहन के रिश्तेदार के वहां यानी अलीगढ़ आया हुआ था, तभी उसकी नजर अपनी पत्नी पर पड़ गई. उसके साथ एक युवक भी था. इसके बाद आकाश ने चुपके से उनका पीछा करना शुरू कर दिया. इस बीच दोनों जोड़े होटल के कमरा नंबर-302 में चले गए तो उसने फौरन 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया. अकाश की पत्नी के साथ जो युवक था उसका नाम नाम मृदुल उर्फ निखिल बताया जा रहा है.
पुलिस की मौजूदगी में होटल से बाहर आए दोनों
इसके बाद पुलिस आई तो उन्होंने पति आकाश की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े को होटल के रूम से बाहर निकाला. आकाश ने बताया कि उसकी पत्नी लगातार मृदुल के संपर्क में थी और झूठी कसमें खाकर उसे गुमराह करती थी. इसके बात पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई.
लव मैरिज और साढ़े तीन साल का भरोसा टूटा
मीडिया से बात करते हुए पीड़ित पति आकाश ने अपना दर्द बयां किया. उसने बताया कि साढ़े तीन साल पहले उनकी लव मैरिज हुई थी. आकाश का दावा है कि लड़की खुद उसके पीछे पड़ी थी और कहती थी कि मैं आपके बिना नहीं रह पाऊंगी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता चल गया. आकाश के मुताबिक पत्नी नवंबर से अपने मायके में रह रही थी.
दहेज केस का खुला सनसनीखेज सच
आकाश ने बताया कि पत्नी ने उनपर 7 लाख रुपये और दहेज मांगने का केस दर्ज कराया हुआ है. आकाश का कहना है कि उसकी लर्व मैरीज थी ऐसे में कोई लेन-देन नहीं हुआ था. उन्होंने दावा किया कि पत्नी ने उन्हें फंसाने के लिए ये झूठा मुकदमा किया है. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे हमेशा डिप्रेशन में रखती थी और प्रेमी से बात करने से मना करने पर घर में क्लेश करती थी.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT


