अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता न्याय मांगने थाने पहुंची और खुद पुलिसकर्मी ने ही उसका शोषण करने की कोशिश की. क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसने जीशान नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत थाने में दी थी और मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर भी शिकायत दर्ज कराई थी.
ADVERTISEMENT
चौकी पर बुलाकर किया फोन पर उत्पीड़न
महिला के अनुसार, शिकायत के बाद नगला पटवारी चौकी से इमरान खान का फोन आया. उसने महिला को चौकी पर बुलाया और मामले की जानकारी ली. इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर बात करने को कहा.
जब महिला ने व्हाट्सएप कॉल की, तो इमरान ने कहा मुझे तू अभी अपना एक सेक्सी सा फोटो भेज. मैं तुझे ईद के कपड़े दिलाऊंगा. मेरे साथ होटल चल. तू भी मुसलमान है हम भी मुसलमान हैं. मैं उसको जेल भेज दूंगा. मुकदमा भी लिखवा दूंगा. बदले में तुझे मेरे कमरे पर आकर मेरे साथ सोना पड़ेगा. तू कुरान की कसम खा, मेरा मरा मुंह देखेगी अगर यह बात किसी को बताई तो, अगर तू मेरे साथ मेरे रूम पर मेरे साथ अगर नहीं सोएगी तो तेरी कार्रवाई नहीं होने दूंगा. उल्टा तुझे जेल भेज दूंगा.
पीड़िता के पास है रिकॉर्डिंग
महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि इमरान खान की अश्लील बातों की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है. उसने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में वह किसी और पीड़िता का फायदा न उठा सके.
एसएसपी ने लिया सख्त एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ एसएसपी ने तुरंत कदम उठाया. जांच में दोषी पाए जाने पर मुख्य आरक्षी इमरान खान (पीएनओ: 062550606) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. साथ ही थाना क्वार्सी में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है.
ADVERTISEMENT


