पहले दामाद, अब जीजा… अलीगढ़ का सास-दामाद मामला फिर पलटा, जीजा के संग फरार हुई सास अनिता!

Aligarh saas damaad case: अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जो सास 10 महीने पहले अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे (दामाद) के साथ भाग गई थी, उसने अब उस दामाद को भी धोखा दे दिया है. महिला अब दामाद को छोड़कर अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई है.

Aligarh saas damaad case
Aligarh saas damaad case

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Aligarh saas damaad case: अलीगढ़ में पिछले साल सुर्खियों में रहा 'सास-दामाद' प्रकरण एक बार फिर चर्चाओं में है. जो सास अनिता 10 महीने पहले अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे (दामाद) के साथ भाग गई थी, उसने अब उस दामाद को भी धोखा दे दिया है. महिला अब दामाद को छोड़कर अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई है. पीड़ित दामाद का आरोप है कि सास अपने साथ 2 लाख रुपये और जेवर भी ले गई है.

Read more!

पूरी कहानी: दामाद से जीजा तक 

अलीगढ़ के दादों क्षेत्र की रहने वाली इस महिला की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है. अप्रैल 2025 में इस महिला की बेटी की शादी राहुल नाम के युवक से होनी थी. लेकिन शादी से ठीक 12 दिन पहले, सास खुद अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई. उस वक्त वह घर से लाखों का कैश और जेवर ले गई थी.

दोनों भागकर बिहार के मुजफ्फरपुर चले गए और वहां करीब 10 महीने तक पति-पत्नी की तरह रहे. लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. राहुल का दावा है कि उसकी 'सास' अब उसे अकेला छोड़कर अपने जीजा के साथ भाग गई है.

स्मार्टफोन से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रेम कहानी की शुरुआत एक स्मार्टफोन से हुई थी. महिला ने राहुल को फोन दिलाया था, जिसके बाद दोनों के बीच घंटों बातें होने लगीं. जब घर वालों को शक हुआ, तो विवाद बढ़ा. महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह राहुल के साथ चली गई थी. तब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे राहुल के साथ रहने की इजाजत दे दी थी.

दामाद पहुंचा पुलिस के पास

अब वही दामाद (राहुल) खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. राहुल अलीगढ़ पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. उसने आरोप लगाया कि महिला उसे धोखा देकर अपने जीजा के साथ चली गई है और जाते-जाते 2 लाख रुपये नकद भी समेट ले गई. हालांकि, अलीगढ़ पुलिस ने राहुल को यह कहकर लौटा दिया कि घटना बिहार की है, इसलिए केस वहीं दर्ज होगा.

यह भी पढ़ें:

सास अनीता के बाद अब दामाद राहुल का बड़ा खुलासा, सामने आई ये चौंकाने वाली कहानी

दामाद को लेकर भागी सास अनीता देवी अचानक पहुंची थाने, अब पुलिस के सामने कर दी ये बड़ी जिद

"जब बार-बार कहा गया, भाग जा… तो मैं सच में भाग गई", दामाद राहुल संग भागने वाली सास अनीता ने सुनाई भावुक कहानी

    follow google news