''मुझपर हमला किया गया, मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की गई'' ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के गंभीर आरोप

घटना के तुरंत बाद आलोक ने यूपी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया. पुलिस की तत्परता पर भरोसा जताते हुए आलोक ने कहा, "महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मुझे यकीन है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए 24 घंटे के भीतर हमलावर पकड़े जाएंगे." फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

Jyoti Maurya Alok Maurya Divorce Case
आलोक मौर्या की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच.

आनंद राज

follow google news

उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस (PCS) अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार आलोक मौर्य ने खुद पर जानलेवा हमले और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद आलोक ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

Read more!

रात के अंधेरे में हुआ हमला- आलोक मौर्य 

आलोक मौर्य के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 10:30 बजे की है. आलोक के मुताबिक वे अपने आवास के पीछे टहल रहे थे और वीडियो कॉल के जरिए अपने एक दोस्त से बात कर रहे थे. तभी अचानक तीन अज्ञात हमलावरों ने पीछे से उन पर धावा बोल दिया. आलोक का दावा है कि हमलावरों ने उनके साथ छीना-झपटी की और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की. छीना-झपटी के दौरान मोबाइल नीचे गिर गया और शोर सुनकर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए. 

'सोशल मीडिया लोकप्रियता है हमले की वजह' 

आलोक मौर्य ने इस हमले के पीछे एक चौंकाने वाली वजह बताई है. उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया पर मेरे 3.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं. कुछ लोग मेरी इस लोकप्रियता से चिढ़ते हैं. मेरा मोबाइल ही मेरा सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए वे इसे तोड़ना चाहते हैं या मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं."

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना के तुरंत बाद आलोक ने यूपी पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया. पुलिस की तत्परता पर भरोसा जताते हुए आलोक ने कहा, "महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मुझे यकीन है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए 24 घंटे के भीतर हमलावर पकड़े जाएंगे." फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. 

नौकरी मिलने के बाद धोखा देती हूं तो पति को 1 करोड़ दूंगी…वायरल शपथपत्र का ये है सच
 
    follow google news