अलीगढ़: डेटिंग ऐप पर तलाशते थे युवक, AMU हॉस्टल में बुलाकर रिकॉर्ड करते थे प्राइवेट वीडियो... पुलिस ने आरोपी शाहजिल को किया गिरफ्तार

शिवम सारस्वत

• 01:52 PM • 13 Sep 2026

AMU Student Arrested News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के वीएम हॉल से ब्लैकमेलिंग और उगाही के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है. डेटिंग ऐप पर समलैंगिक दोस्ती का झांसा देकर बेकसूर युवकों को हॉस्टल के अवैध कमरे में बुलाकर वीडियो बनाया जाता था. पुलिस ने मुख्य आरोपी बीबीए छात्र शाहजिल को गिरफ्तार कर लिया है.

AMU हॉस्टल के अवैध कमरे से चल रहा था उगाही का रैकेट
AMU हॉस्टल के अवैध कमरे से चल रहा था उगाही का रैकेट
Google CTA

AMU News: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से ब्लैकमेलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि आरोपी डेटिंग ऐप्स के जरिए युवकों से दोस्ती करते थे, फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे. इसके बाद इन्हीं तस्वीरों और वीडियो के नाम पर उनसे लाखों रुपये वसूले जाते थे. पुलिस ने इस मामले में AMU के BBA थर्ड ईयर के छात्र शाहजिल को गिरफ्तार किया है, जिसे इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है.

Read more!

डेटिंग ऐप्स से तलाशते थे युवक फिर...

पुलिस की जांच में पता चला कि शाहजिल और उसके साथी Grindr और my Boy जैसे डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे. वे करीब 50 किलोमीटर के दायरे में युवकों को तलाशते और फिर उन्हें AMU के VM Hall के एक कमरे में बुलाते थे. पुलिस के मुताबिक, यह कमरा किसी दूसरे छात्र के नाम पर था, जो छुट्टियों में अपने घर गया हुआ था. आरोप है कि शाहजिल ने इस कमरे पर करीब 3-4 महीने से अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था और वहीं युवकों को बुलाया जाता था.

ऐसे खुला इस गंदे खेल का राज

वीएम हॉल के बंद कमरे में जैसे ही पीड़ित पहुंचते थे, आरोपी छुपकर उनके अंतरंग पलों का वीडियो और तस्वीरें बना लेते थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और परिजनों को बताने की धमकी देकर उनसे भारी रकम वसूली जाती थी. जांच के अनुसार, आरोपी अब तक करीब 26 बेकसूर युवकों को निशाना बनाकर 7 लाख रुपये से अधिक ऐंठ चुके थे. इस काले कारोबार का खुलासा तब हुआ जब एएमयू के ही एक कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

यह पढ़ें: बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने की ये कार्रवाई

मामले का खुलासा होने के बाद एएमयू प्रशासन भी हरकत में आ गया है. एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद खान के मुताबिक, हॉस्टल के अवैध रूप से कब्जाए गए कई कमरों को सील कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह में 5 से 6 आरोपी शामिल हैं जिनमें कुछ बाहरी तत्व भी हैं. मुख्य आरोपी शाहजिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: शादी के 1 साल बाद भी बचपन के प्रेमी को नहीं भूल पाई सोनाली, पति को पता चली बात तो खुद करवा दी दोनों की शादी!