'मेरी नाक काटने की कोशिश...' चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, खुद बताया कैसे हुआ अटैक

Ashutosh Brahmachari attack: रीवा एक्सप्रेस में प्रयागराज आते समय श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया. उन्होंने नाक काटने की कोशिश और साजिश का आरोप लगाया है.

Ashutosh Brahmachari attack
Ashutosh Brahmachari attack

पंकज श्रीवास्तव

follow google news

Ashutosh Brahmachari attack: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला की खबर सामने आ रही है. घटना उस समय हुई जब वे रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रहे थे. पीड़ित का आरोप है कि एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की और उन पर कई वार किए. ब्रह्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया.

Read more!

बाथरूम में बंद होकर बची जान

आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार, जब ट्रेन फतेहपुर और सिराथू के बीच थी तब वे अपनी सीट से उठकर टॉयलेट की ओर गए. इसी दौरान घात लगाकर बैठे एक व्यक्ति ने उन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से कोच में अफरा-तफरी मच गई. हमले में ब्रह्मचारी को चोटें आई हैं. उन्होंने बताया कि अगर वे समय रहते खुद को बाथरूम में बंद न करते, तो परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे.

हमले के पीछे साजिश का आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि उनकी नाक काटने के लिए पहले से ही 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. उनका दावा है कि इसी घोषणा के चलते उन पर हमला कराया गया. हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कानूनी पैरवी के लिए आ रहे थे प्रयागराज

ब्रह्मचारी ने बताया कि वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में अपना पक्ष रखने के लिए प्रयागराज आ रहे थे. साथ ही, आगामी 12 तारीख को श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई के सिलसिले में भी उनकी मौजूदगी जरूरी थी.

पुलिस की कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आ गई है. आशुतोष ब्रह्मचारी को तत्काल मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. प्रयागराज जीआरपी के अनुसार, लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य यात्रियों से पूछताछ के जरिए हमलावर की पहचान करने में जुटी है.

    follow google news