प्यार की कहानियां तो बहुत हैं पर चर्चे कुछ के ही होते हैं. क्योंकि जहां प्यार होता है, वहां अमीरी-गरीब, सूरत-सीरत और उम्र की सीमाएं कमजोर पड़ जाती हैं. जब इन बातों का कोई मायने नहीं होता, जब समाज की बनाई पारिपाटियां टूटती हैं तो ऐसे प्यार की कहानियां कही और सुनी जाने लगती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के औरैया में. औरैया की इस प्रेम कहानी के खूब चर्चे हैं. इस कपल को देखते ही भले ही उम्र के 40 वर्षों का बड़ा अंतर सबसे पहले आपकी नजरों पर चस्पा हो जाए पर प्यार तो इन सबसे परे होता है. इस बात को साबित किया है 30 साल की रीना और 75 साल के रामसुगर ने.
ADVERTISEMENT
व्लॉगर रीना कहती हैं कि उन्हें रामसुगर के उम्र से कोई दिक्कत नहीं है. इस बात की वो बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हैं कि वो उनकी बेटी की उम्र की हैं. उनके और रामसुगर के बीच 40 बरस का फासला है फिर भी रीना उनके साथ जीवन के बाकी बसंत खुशी-खुशी देखना चाहती हैं. रीना ने रामसुगर के साथ इंगेजमेंट कर लिया है. अब वो शादी भी करेंगी. बकौल रीना नवरात्रि के बाद शादी की डेट फिक्स हो जाएगी. इसके बाद रीना और रामसुगर एक दूजे के हो जाएंगे. पिछले 1 सालों से चल रहा अफेयर एक पवित्र बंधन का रूप ले लेगा.
REEL बनाने के शौक ने रामसुगर तक पहुंचाया
रीना बताती हैं कि उन्हें रील बनाने का शौक है. वे जगह-जगह जाकर रील शूट करती हैं और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं. बतौर व्लॉगर रीना राजपूत एक साल पहले एक वीडियो शूट करने के लिए सहार ब्लॉक के अरियारी गांव पहुंची.
यहां उनकी पहली मुलाकात 75 साल के बुजु्र्ग सामसुगर से हुई. दरअसल रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं और रीना के साथ घूम-घूमकर रील शूट करती हैं. रीना अक्सर राधा के घर आती थी.
रामसुगर की पत्नी हो चुका है निधन
करीब 7 साल पहले रामसुगर की पत्नी का निधन हो गया. हम सफर के दुनिया छोड़कर चले जाने से वे अकेले पड़ गए. इस तन्हाई के बीच जब रानी से उनकी मुलाकात हुई तो तन्हाइयां कम होने लगीं. अकेलेपन का घाव भरने लगा. रीना को भी क्या पता था कि जिसे उन्होंने पहली बार अंकल कहकर नमस्ते किया था वही अब उसके हमसफर बनने वाले हैं.
बकौल रीना एक साल पहले हुई मुलाकात कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला. जब रामसुगर और रीना को ये अहसास हुआ कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे तब एक दूजे के साथ बंधन में बंधने का फैसला कर लिया. फिर क्या था पिछले हफ्ते एक ब्यूटी पार्लर में दोनों की सगाई हो गई.
सगाई की तस्वीरें सामने आईं तो चर्चा हुई तेज
इधर सगाई की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तेजी से वायरल होने लगीं. लोग इन तस्वीरों को ट्रोल करने लगे. तरह-तरह के कमेंट आने लगे. रामसुगर की उम्र पर ट्रोलर्स तंज करने लगे. हालांकि रीना साफ कहती हैं- 'हमें उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता हम खुश है.'
इनपुट: सूर्या शर्मा
'भागलपुर के राहुल को मिली रशियन बहू जूली'...इस दावे की क्या है सच्चाई ? असल कहानी पता चली
ADVERTISEMENT


