अयोध्या: बुर्का पहनकर पहुंची आलमीन, बोली- श्रीराम ने बुलाया है, गाया ऐसा गीत कि हर कोई देखता रह गया

न्यूज तक डेस्क

• 04:06 PM • 05 Jun 2025

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बुर्का पहनकर पहुंची आलमीन ने श्रीराम पर भजन गाया- "कब दर्शन देंगे राम...". हर कोई देखता रह गया. जानें सीएम योगी को लेकर क्या कहा?

Ayodhya, Ram Mandir Pran Pratishtha, Ram Mandir, Almeen in Burqa, Shri Ram Bhajan, Yogi Adityanath, Kab Darshan Denge Ram, Sabari Bhajan
तस्वीर: यूपी तक.
Google CTA

अयोध्या में  राम मंदिर के रामदरबार प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन के मौके पर बुर्का पहले आलमीन भी पहुंची. आलमीन ने कहा कि उसे भगवान श्रीराम ने बुलाया है. आलमीन ने कहा- हमारी मर्जी है...क्या हम नहीं आ सकते हैं? 

Read more!

हमारे सहयोगी चैनल आजतक से खास बातचीत के दौरान आलमीन ने भगवान श्रीराम पर एक गीत गाया- 'कब दर्शन देंगे राम...' ये गीत सुनकर हरकोई मंत्रमुग्ध हो गया. 

जब आलमीन से कहा गया कि कोई गीत सुना सकती हैं? वो सोचने लगीं...बोलीं- 'फिर आएंगे तो बहुत सारी चीज याद करके आएंगे...'

आलमीन ने फिर एक गीत सुनाया- '' परम तपस्विनी सबरी जा को नाम.. गुरु मतंग कहकर गए...तोहे मिलेंगे राम...कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी..रस्ता देखत सबरी की उमर गई सारी...''

सबसे मिलना चाहूंगी- आलमीन

आलमीन से जब पूछा गया कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहेंगी तो आलमीन ने कहा कि वो सबसे मिलना चाहेंगी. योगी आदित्यनाथ से भी मिलना चाहेंगी. उन्हें जन्मदिन की बधाई देना चाहेंगी.

देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें:

कानपुर: गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर महफूज ने NEET छात्रा का बाथरूम में बनाया वीडियो, डिमांड पूरी नहीं हुई तो मंगेतर भेजा