Ram Mandir Case: चंदा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पुलिस ने की पूछताछ, पूछे गए ये सवाल!

अयोध्या राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) और पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से लंबी पूछताछ कर सुरक्षा और ऑडिट सिस्टम पर कई बड़े सवाल पूछे हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल से पुलिस अब तक करीब 23 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद कर चुकी है.

राम मंदिर मामला
राम मंदिर मामला

संतोष शर्मा

follow google news

राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेरफेर और चोरी के मामले ने देश भर के राम भक्तों को झकझोर कर रख दिया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और स्थानीय पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और मंदिर ट्रस्ट के पूर्व करीबी टिन्नू यादव को लेकर एक ऐसा बड़ा खुलासा किया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. पुलिस की टीम जब टिन्नू यादव को साथ लेकर उसके गुप्त ठिकानों की तलाशी लेने पहुंची, तो वहां से लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है.

Read more!

हॉस्टल के कमरों से मिले 20 लाख रुपये

ताजा अपडेट के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टिन्नू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या की दुर्गापुरी कॉलोनी स्थित एक हॉस्टल में लेकर पहुंची, तो वहां जांच टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी. टिन्नू यादव की निशानदेही पर हॉस्टल के दो अलग-अलग कमरों की सघन तलाशी ली गई. इस तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरों से करीब 20 लाख रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है. छापेमारी के दौरान पुलिस के चार जवान लगातार टिन्नू के साथ मुस्तैद रहे ताकि मनी ट्रेल और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट से जुड़े हर राज को बेनकाब किया जा सके.

अब तक कुल 23 लाख की रिकवरी

सूत्रों की मानें तो टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव के पास से पुलिस अब तक कुल 23 लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद कर चुकी है. पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह पैसा आखिर कहां से आया और इसे किस तरह खपाने की तैयारी थी. इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है.

वहीं, दूसरी तरफ टिन्नू यादव के परिवार और उसकी पत्नी से भी लगातार पूछताछ की जा रही है, हालांकि उनके परिवार ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित और झूठा करार दिया है. इस मामले में पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

    follow google news