राम मंदिर बनते ही चमकी अयोध्या की किस्मत, अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने खरीदी करोड़ों की जमीन

रणवीर कपूर ने अयोध्या में करीब 3.30 करोड़ रुपये की लागत से 198.26 वर्गमीटर जमीन खरीदी है, जिससे वे महानायक अमिताभ बच्चन के बाद यहां निवेश करने वाले अगले बड़े बॉलीवुड स्टार बन गए हैं.

रणवीर कपूर
रणवीर कपूर

मयंक शुक्ला

follow google news

भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से धार्मिक नगरी अयोध्या का कायाकल्प तो हुआ ही है साथ ही यह जगह अब फिल्मी सितारों की भी पहली पसंद बनती जा रही है. मायानगरी मुंबई के दिग्गज कलाकार अब अयोध्या में अपनी जड़ें जमाने के लिए जमीनें खरीद रहे हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है. रणबीर कपूर ने अयोध्या में करोड़ों रुपये की जमीन अपने नाम की है.

Read more!

रणबीर ने 3.30 करोड़ में डील की पक्की

रजिस्ट्री विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में करीब 198.26 वर्गमीटर जमीन खरीदी है. इस वीआईपी जमीन की कीमत लगभग 3.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है.  रणबीर कपूर से पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी सरयू नदी के किनारे जमीन खरीद कर अयोध्या से नाता जोड़ चुके हैं.

क्या कहना है रजिस्ट्री अधिकारी का?

रजिस्ट्री अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने इस निवेश की पुष्टि करते हुए बताया कि अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी यहां अपनी रजिस्ट्री कराई है. उन्होंने इस निवेश का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को दिया. सीएम योगी ने जिस तरह से अयोध्या के इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) और आधुनिक सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाया है, उसी का नतीजा है कि आज देश-दुनिया के बड़े नाम यहां खिंचे चले आ रहे हैं. 

अभी और बढ़ेंगे जमीन के दाम

प्रशासन की मानें तो यह तो सिर्फ शुरुआत है. आने वाले दिनों में कई और बड़े बॉलीवुड सितारे अयोध्या का रुख कर सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि सदर, सोहावल, बीकापुर और रुदौली जैसी तहसीलों में अभी जमीनें उपलब्ध हैं, जहां आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी. अयोध्या के चारों तरफ जबरदस्त डेवलपमेंट हो रहा है और आवास विकास परिषद द्वारा कई आधुनिक कॉलोनियों को भी विकसित किया जा रहा है. ऐसे में अयोध्या सिर्फ आस्था का ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट और बड़े निवेश का भी सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रही है.

ये भी पढ़ें: बरेली में 50 फीट की ऊंचाई पर उड़ते शख्स का वीडियो आया सामने, चक्रवाती तूफान के कहर ने कईयों पर बरपाया

    follow google news