'चाची... I LOVE YOU', हाईवे पर जवान लड़की से छेड़खानी भारी पड़ी, भड़की युवती ने किया ऐसा की निकल गई हेकड़ी!

Baghpat harassment case: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर युवती से छेड़खानी करने वाले कार सवार युवकों की हेकड़ी उस वक्त निकल गई, जब पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पुलिस बुला ली. चाची...आई लव यू' कहकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. जानिए पूरी कहानी.

Baghpat harassment case
बागपत में जवान लड़की ने मनचलों को सिखाई सबक

मनुदेव उपाध्याय

follow google news

उत्तर प्रदेश के बागपत में छेड़खानी का एक अनोखा और सबक सिखाने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार सवार चार युवकों ने एक युवती और उसके परिवार के साथ ऐसी अभद्रता की कि लड़की ने बीच सड़क पर ही गदर काट दिया. नशे में धुत युवक जिसे चाची कहकर आई लव यू बोल रहे थे, उसी युवती ने पुलिस बुलाकर उन्हें हवालात की हवा खिला दी. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.

Read more!

अस्पताल से लौट रहे परिवार के साथ बदतमीजी

घटना बागपत के बड़ौत इलाके की है. पीड़ित युवती अपनी बहन, भाभी और भाई के साथ अस्पताल से दवाई लेकर रिक्शे से घर लौट रही थी. तभी बड़ौत-दिल्ली हाईवे पर एक वैगनआर कार में सवार चार युवक उनके पीछे लग गए. आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले युवती को देखकर खिड़की से सिर बाहर निकाला और जोर से चिल्लाया- 'चाची आई लव यू!' युवती ने पहले इसे नजरअंदाज किया, लेकिन मंचलों की हिम्मत बढ़ती गई.

'आ जाओ हम यहीं खड़े हैं'

मंचलों ने न केवल भद्दे कमेंट्स किए, बल्कि आगे जाकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और युवती को गंदे इशारे करते हुए कहा- 'आ जाओ हम यहीं खड़े हैं.' युवकों को लगा कि रात का 
समय है और लड़कियां डर जाएंगी, लेकिन युवती ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और डायल 112 पर फोन घुमा दिया. देखते ही देखते पुलिस का सायरन गूंजा और मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर ली.

कार से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों- शुभम, विक्रांत और विनीत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. जब पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली, तो अंदर से शराब की बोतलें बरामद हुईं. नशे में धुत ये युवक खुद को किसी फिल्म का हीरो समझ रहे थे, लेकिन पुलिस के आते ही इनके चेहरे उतर गए और वे माफी मांगने लगे.

पुलिस कर रही कार्रवाई

पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवती ने पुलिस को बताया कि वे लोग बहुत बदतमीजी से बात कर रहे थे और अश्लील इशारे कर रहे थे. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर अब लड़कियां चुप रहने वाली नहीं हैं. आरोपियों की 'लव स्टोरी' का अंत थाने की काल कोठरी में हुआ.

यहां देखें वीडियो

'यू शट अप, यू शट अप...' बोलने वाली प्रिंसिपल ममता मिश्रा पर अब हो गया बड़ा एक्शन, इस वजह से बच्ची की मां पर भड़की थी

    follow google news