Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी (सगा भतीजा) के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. वैलेंटाइन-डे की रात हुए इस हंगामे के बाद, पति ने गुस्से या झगड़े के बजाय बड़ा दिल दिखाया और थाने में ही दोनों की शादी करवाकर अपनी पत्नी को विदा कर दिया.
ADVERTISEMENT
5 साल से चल रहा था 'सीक्रेट' अफेयर
पूरा मामला दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का है. जहां पूजा नाम की महिला की शादी करीब 8 साल पहले पंकज से हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच पूजा का दिल अपने ही सगे जेठ के बेटे पर आ गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक परिवार को नहीं थी.
वैलेंटाइन-डे पर खुला राज
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन-डे के दिन दोनों चोरी-छिपे मिल रहे थे, तभी परिजनों ने उन्हें देख लिया. घर में भारी बवाल हुआ और मामला थाने तक जा पहुंचा. थाने में घंटों तक सुलह-समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी (भतीजे) के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही.
पति का बड़ा फैसला
मामला बिगड़ता देख पति पंकज ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया. उसने समाज और लोक-लाज की परवाह किए बिना अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से कराने की रजामंदी दे दी. थाने के मंदिर में ही दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. इसके बाद पति ने खुद अपनी पत्नी को भतीजे के साथ विदा कर दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है, इसलिए कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT

