'उम्र 70 वर्ष..हरकतें अश्लील', डांसर को गोद में बैठाकर मस्ती करते दिखे BJP नेता, वीडियो वायरल हुआ तो बताई गजब बात!

न्यूज तक

15 May 2025 (अपडेटेड: May 15 2025 11:50 AM)

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बब्बन सिंह एक डांसर को गोद में बैठाकर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

balia BJP leader Babbar Singh
balia BJP leader Babbar Singh
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बब्बन सिंह एक डांसर को गोद में बैठाकर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है और यह घटना बिहार की एक बारात में घटी थी, जहां रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था. 

Read more!

वीडियो में क्या है?

यह वीडियो बिहार में एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. वीडियो में बब्बन सिंह एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

बब्बन सिंह ने आरोपों को नकारा

वीडियो वायरल होने के बाद, बब्बन सिंह रघुवंशी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया है. बब्बन सिंह ने कहा कि वे पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी उम्र 70 साल है और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह उनके रिश्तेदार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे टिकट के प्रबल दावेदार हैं, इसलिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

बब्बन सिंह ने दी सफाई

बब्बन सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं किया है. उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया है और कहा कि यह बांसडीह विधायक केतकी सिंह के पति के लोगों की साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को मोबाइल से एडिट किया गया है.

साजिश का आरोप

बब्बन सिंह रघुवंशी, जो वर्तमान में बलिया के द सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन हैं और खुद को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित टिकट दावेदार बताते हैं  बब्बन सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और 1993 में बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह उनके रिश्तेदार हैं और बलिया जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर केतकी सिंह से उनके मतभेद हैं. बब्बन सिंह ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में कलाकारों को पैसे दिए थे और डांसर खुद उनकी तरफ आई थी. उन्होंने किस के आरोप को पूरी तरह से एडिट किया हुआ बताया है. बब्बन सिंह ने कहा कि वो इस मामले में पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत करेंगे.