पति काम से गया था बाहर..पीछे से भतीजे के संग फरार हुई चाची, बाराबंकी के इस केस में आया नया मोड!

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में एक महिला कथित रूप से अपने भतीजे के साथ लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. पति ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के लिए जमा रकम भी साथ ले गई। पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की गई है.

barabanki
barabanki
Google CTA

Barabanki Chachi Batija Love Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में चाची-भतीजे के कथित अफेयर का मामला सामने आया है. जिसमें पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं. पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गई.

Read more!

मामला बाराबंकी के थाना देवा इलाके का है. पीड़ित अल्लारखा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 15 साल पहले साजिदा बानो के साथ हुआ था. उनके दो बच्चे भी हैं. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन साजिदा की नजदीकियां उसके बड़े भाई के बेटे (भतीजे) सिराज से बढ़ने लगीं.

पति काम से गया था बाहर

पीड़ित के मुताबिक, वह पेशे से खेल-तमाशा दिखाकर रोजी-रोटी कमाता है. बीते दिनों जब वह काम के सिलसिले में हैदरगढ़ गया हुआ था, तभी पीछे से उसकी पत्नी साजिदा ने इस वारदात को अंजाम दिया. दोपहर के करीब 2 बजे साजिदा अपने दोनों नाबालिग बच्चों को घर में अकेला छोड़कर प्रेमी सिराज के साथ फरार हो गई.

बेटी की शादी के लिए जोड़े थे पैसे

हताश पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर से करीब 3 लाख रुपये के जेवरात और 1 लाख 30 हजार रुपये नकद लेकर गई है. यह पैसा उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जोड़कर रखा था. अचानक हुए इस धोखे से पीड़ित का परिवार सदमे में है.

अल्लारखा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और भतीजे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाई जाए. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.