उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने खुशियों के माहौल को मातम और हंगामे में बदल दिया. यहां एक शादी समारोह के दौरान जयमाल के स्टेज पर दूल्हे ने सबके सामने अपनी होने वाली पत्नी (दुल्हन) को लात मार दी. इसके बाद जो हुआ, उसने शादी के जश्न को किसी फिल्मी एक्शन सीन में तब्दील कर दिया. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब वीडियो भी सामने आया है जिसमें दुल्हन सारी कहानी बता रही है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह मामला बाराबंकी के गणेशपुर इलाके का है. मुराइनपुरवा से आई बारात का बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया था. रात करीब 11 बजे जब जयमाला की रस्म शुरू हुई, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. लेकिन दूल्हा विशाल, जो कथित तौर पर नशे में धुत था, अचानक आपा खो बैठा और उसने दुल्हन निशा को जोर से लात मार दी.
दुल्हन का छलका दर्द: 'दहेज के लिए पापा को भी मारा'
पीड़ित दुल्हन निशा ने कैमरे पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया, 'जयमाल के बाद दूल्हे ने मुझे लात मारी. जब मेरे पापा बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी बहुत मारा गया. मेरे भाई और मम्मी को भी पीटा गया. दूल्हा दहेज कम होने की बात कहकर मारपीट कर रहा था.'
कुर्सियां चलीं, जीजा-बहन का टूटा पैर
दूल्हे की इस शर्मनाक हरकत के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. देखते ही देखते शादी का पंडाल रणभूमि बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे और कुर्सियां चलने लगीं. इस भिड़ंत में दूल्हे की बहन, जीजा और एक अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इस मारपीट में दूल्हे के जीजा का पैर तक टूट गया है.
पुलिस की एंट्री और लिखित समझौता
हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और महादेवा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रित किया. रात भर चली पंचायत और गांव के बड़े-बुजुर्गों की मध्यस्थता के बाद, सुबह दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ. इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं. हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT

