शादी में जयमाल की चल रही थी तैयारी तभी दूल्हे अशोक ने दूल्हन के सामने रख दी ये शर्त...अब दुल्हन का जवाब हो रहा है वायरल

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां जयमाल से ठीक पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने एक ऐसी शर्त रख दी कि हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद दुल्हन इसका जो जवाब दिया अब वो वायरल हो रहा है.

Barabanki News
Barabanki News

सैयद रेहान मुस्तफा

follow google news

Barabanki Dulha Dulhan Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दूल्हा और दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जयमाल से ठीक पहले दूल्हे अशोक ने अपनी होने वाली पत्नी के सामने एक ऐसी शर्त रख दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. खास बात यह है कि दुल्हन ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के अपने होने वाले पति की यह शर्त मान ली, जिसके बाद शादी की बाकी रस्में धूमधाम से पूरी की गईं. अब जयमाला से पहले हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्या है पूरा मामला, चलिए खबर विस्तार से जानते हैं…

Read more!

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला बाराबंकी जिले के लोनी कटरा के खैरा बीरू गांव का है. यहां के रहने वाले अशोक की शादी लक्ष्मी नामक एक युवती से तय हुई. इसके बाद अशोक और उनका परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया. बताया जा रहा है किइसी दौरान अशोक को घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर काटने पड़े. लंबी लाइनों और गैस की किल्लत ने दूल्हे को इतना परेशान कर दिया कि उसने शादी से पहले ही अपनी होने वाली पत्नी के सामने एक खास शर्त रख दी.

जानें क्या थी अशोक की वो खास शर्त? 

इस बीच अशोक और उनकी होने वाली पत्नी की जयमाल की तैयारी चल रही थी. ठीक उसी समय दूल्हे अशोक ने दुल्हन लक्ष्मी से पूछा कि अगर भविष्य में गैस सिलेंडर की ऐसी ही परेशानी रही तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी?  यह सवाल सुनकर शादी में मौजूद लोग कुछ पल के लिए चौंक गए.

फिर दुल्हन ने दिया ये जवाब

दुल्हन लक्ष्मी ने बिना किसी हिचकिचाहट के यह शर्त मान ली और कहा कि ''हमें यह शर्त मंजूर है, हम इसके लिए तैयार हैं.'' इसके साथ ही दुल्हन ने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो खेतों में भी काम करने को तैयार हैं. दुल्हन के इस जवाब के बाद शादी में माहौल तालियों से गूंज उठा.  इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाल हुई और शादी की बाकी रस्में संपन्न हुईं. अब फिलहाल बाराबंकी की ये अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: पति नहीं प्रेमी चाहिए... हाथरस में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ कर शादीशुदा महिला ने रख दी ये डिमांड, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

    follow google news