उत्तर प्रदेश के बरेली में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब दो मिनट के वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि महिला का नाम रूबी है और मारपीट करने वाला व्यक्ति उसका पति है.
ADVERTISEMENT
मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा हुआ. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
पत्नी पर था शक, पीछा करने लगा पति
बताया जा रहा है कि पति को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था. उसे आशंका थी कि पत्नी किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है. इसी शक के चलते वह पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने लगा और उसका पीछा भी करने लगा. इसी दौरान वह पत्नी तक पहुंचा. आरोप है कि महिला एक युवक के साथ कार में मौजूद थी. पति ने दोनों को कार में देख लिया. इसके बाद विवाद बढ़ गया.
सड़क पर दोनों को घेरा
कार में पत्नी के साथ युवक को देखकर पति गुस्से में आ गया. उसने दोनों को सड़क पर रोक लिया. इसके बाद कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. वायरल वीडियो में व्यक्ति महिला और उसके साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ देर तक मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
घटना का करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में सड़क पर विवाद और मारपीट साफ दिखाई दे रही है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रही घटना के पीछे की पूरी वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है.
सीओ अरुण कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT


