बरेली में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी मारपीट के मामले आरोपी ऋषभ ठाकुर का वीडियो आया समाने, घटना को लेकर बताई अलग ही कहानी

कृष्ण गोपाल राज

30 Dec 2025 (अपडेटेड: Dec 30 2025 11:03 AM)

Bareilly Viral Video: बरेली के राजेंद्र नगर स्थित रेस्टोरेंट में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान हुए हंगामे के मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उसने खुद को निर्दोष बताते हुए हिंदू संगठनों पर साथ छोड़ने का आरोप लगाया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Bareilly News
Bareilly News
Google CTA

UP News: बरेली के राजेंद्र नगर के एक रेस्टोरेंट में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी में हुए हंगामे ने अब नया मोड़ ले लिया है. मामले के मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर पुलिस और हिंदू संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो आरोपी ऋषभ खुद को सनातन रक्षक बताकर अपनी सफाई दे रहे हैं. वहीं मामले मे बजरंग दल ने आरोपी से पल्ला झाड़ लिया है. बजरंग दल के जिला प्रभारी केवलानंद सिंह ने कहा कि इन युवकों को अनुशासनहीनता के कारण बहुत पहले ही संगठन से बाहर निकाला जा चुका है.अब आरोपी ऋषभ खुद को निर्दोष बताते हुए हिंदू संगठनों के रवैये पर नाराजगी जाहिर कर रहा है.

Read more!

वीडियो में आरोपी ऋषभ ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में ऋषभ ठाकुर ने कहा कि वह और उनके साथी किसी गलत इरादे से नहीं, बल्कि "सनातन की रक्षा" के उद्देश्य से रेस्टोरेंट पहुंचे थे. उसने दावा किया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके छह साथियों को जेल भेज दिया है. ऋषभ ने यह भी आरोप लगाया कि सुभाषनगर पुलिस ने उसके पिता को भी थाने में बैठा रखा है, जबकि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

ऋषभ ठाकुर ने वीडियो में भावुक होते हुए कहा कि जब तक मामला सामान्य था, सभी साथ थे, लेकिन जैसे ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, सभी हिंदू संगठनों ने अपना पल्ला झाड़ लिया. उसने कहा, "जब हम पर कार्रवाई हुई, तो किसी भी संगठन ने हमारा साथ नहीं दिया."

आरोपी ने किया घटना के एविडेंस होने का दावा

आरोपी ने वीडियो में यह भी दावा किया कि उसके पास घटना से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य और वीडियो मौजूद हैं, जो यह साबित कर सकते हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया. उसने मांग की है कि पुलिस एविडेंस के आधार पर निष्पक्ष जांच करे.

पुलिस की 6 लोगों भेजा जेल

बता दें कि प्रेमनगर पुलिस ने रेस्टोरेंट में हंगामे और बदतमीजी के मामले में पहले ही सख्त रुख अपनाते हुए छह लोगों को जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऋषभ ठाकुर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बजरंग दल ने आरोपी से किया किनारा

वहीं, इस मामले में बोलते हुए बजरंग दल के जिला प्रभारी केवलानंद सिंह ने बताया कि इससे पहले भी ऋषभ ठाकुर और उनके साथ ही उन्हें पहले भी इस तरह की लोगों के साथ मारपीट की है जिस कारण संगठन पहले ही इन पर कार्रवाई के लिए तैयार हो गया था और इनकों वार्निंग दी जा चुकी थी. लेकिन रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी वाली घटना के बाद संगठन की ओर से कार्रवाई की गई है और आगे उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन जो भी कार्रवाई करता है संगठन इसका स्वागतकरेगा.

उन्होंने कहा कि वीडियो में जो लोग भी दिखाई दे रहे हैं संगठन से इनका कोई लेना-देना नहीं है संगठन की ओर से इन लड़कों को 14 दिसंबर 2025 को ही संगठन से बाहर किया जा चुका है पहले भी इस तरह की कई शिकायत आएगी बाकी पुलिस प्रशासन की ओर से जो भी इन पर कार्रवाई होती है संगठन स्वागत करता है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बरेली के राजेंद्र नगर में एक कैफे में एक नर्सिंग छात्रा अपने 10 क्लासमेट्स के साथ जन्मदिन मना रही थी. इस में पार्टी में युवती के 2 मुस्लिम युवक दोस्त भी शामिल थे.  इस बीच आरोप है कि कुछ कथित बजरंग दल के सदस्यों अचानक नारेबाजी करते मौके पर पहुंच गए और उनपर हमला कर दिया.  हमलावरों ने लव जिहाद का आरोप लगाया और मुस्लिम छात्रों के साथ ही कैफे के स्टाफ के साथ मारपीट की.मामले में पुलिस ने कैफे संचालक की शिकायत पर आरोपी ऋषभ पाठक, दीपक पाठक और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: मेरठ में बीच सड़क गालीबाज महिला दारोगा ने किया हंगामा, साइड नहीं देने पर युवक को धमकाते हुए कही आपत्तिजनक बातें