उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई. यहां एक मां की ममता और उसकी गरिमा एक अली हुसैन नामक की दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग के आगे हार गई. माहिला और युवक अलग अगल धर्म के हैं. आरोप है कि महिला के पड़ोस में रहने वाले अली हुसैन ने पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं उसने इसका मोबाइल पर वीडियो बनाकर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसकी रोज रोज की धमकियों से तंग आकर महिला ने अपनी जान दे दी. महिला के पति को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. मामले में पुलिस
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
यह पूरी घटना कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. आरोप है कि अली हुसैन ने करीब तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाली एक हिंदू महिला को अपने विश्वास में लिया और उसके साथ संबंध बनाए. इस दौरान उसने चोरी छिपे महिला का एक अश्लील वीडियो बना लिया. बता दें कि महिला का पति काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है. आरोपी ने इस ही का फायदा उठाया. अब आरोपी वीडियो महिला को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा. इसी डर के साये में पिछले तीन साल से महिला का शारीरिक शोषण किया जा रहा था.
बच्चों के सामने मारपीट और थर्ड डिग्री का टॉर्चर
आरोपी की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई. बताया जा रहा है कि जब महिला उसकी बातों को मानने से इनकार करती तो वो उसे थर्ड डिग्री जैसा टार्चर करता. अली हुसैन इतना बेखौफ हो गया था कि उसका जब मन करता वो महिला के घर पहुंच जाता और उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता. इस दौरान बच्चे विरोध करते तो उन्हें कमरे से बाहर निकाल देता और उनके सामने ही उनकी मां को पिटाई कर देता था. ऐसे में डर के मारे बच्चे ये बात अपने पिता या किसी और को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे.
पति को मिली आखिरी ऑडियो रिकॉर्डिंग
इस बीच अली हुसैन के लगातार टॉर्चर से तंग आकर महिला ने आखिरकार फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इसकी जानकारी होते ही उसका पति घर पहुंचा तो बच्चों ने रो रोकर अली हुसैन की करतूतें उसे बता दी. इस बीच पति ने जब महिला का मोबाइल चेक किया तो उसे इसमें दोनों की बातचीत की आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग मिली. इसमें महिला रोते हुए आरोपी से रहम की भीख मांग रही थी जबकि अली हुसैन उसे भद्दी गालियां दे रहा था. इसके अलावा घर से 'तोता मैना' नाम की एक किताब भी मिली है. दावा है कि इसके जरिए आरोपी ने शुरुआत में महिला को प्रेम जाल में फंसाया था.
पुलिस की कार्रवाई
महिला की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो उसके आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर FIR में और भी सख्त धाराएं जोड़ी जा रही हैं. वहीं स्थानीय हिंदू संगठनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और मांग की है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए.
ADVERTISEMENT

