वृंदावन के केसी घाट पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल में पलटी...10 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Vrindavan boat accident: वृंदावन के केसी घाट पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना में पलटी। अब तक 10 लोगों की मौत, कई घायल. राहत-बचाव कार्य जारी, जानें ताजा अपडेट.

Vrindavan boat accident
Vrindavan boat accident

मदन गोपाल

follow google news

उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार दोपहर यहां एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां के केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पांटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नाव में 25 लोग सवार थे और सभी अचानक से पानी में जा गिरे. मथुरा डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 14 लोगों को बचा लिया गया है.

Read more!

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कर दिया. लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं के लापता होने की आशंका है और रेस्क्यू जारी है. वहीं घायलों को इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

DIG ने की पुष्टि

डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि इस हादसे में 10 लोगों का शव अभी तक बरामद हो चुका है. लगभग 3:30 बजे के करीब बंसी वट और केसी घाट के बीच में यमुना नदी पे जहां पंटून पुल है वहां एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 25 से 27 लोग सवार थे. हालांकि अभी एक्जैक्ट नंबर का पता नहीं है. इसे कन्फर्म किया जा रहा है. प्रथम दृष्टश लोग बता रहे हैं कि टकराने से ये घटना हुई है. 

शैलेश कुमार ने आगे बताया- फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर, स्थानीय नाविक सभी लोग यहां पर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी रवाना हो चुकी हैं जो जल्द ही पहुंच जाएंगी. जो  मिसिंग लोग हैं उनकी तलाश की जा रही है. प्रशासन की पूरी टीम यहां पर है. 

 

सीएम योगी ने दिए निर्देश

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त है. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश है. मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है.

    follow google news