कानपुर के इंजीनियर चंदन की मॉस्को में गिरफ्तारी का दावा, पत्नी स्नेहा ने वीडियो जारी कर बताई पूरी कहानी!    

सिमर चावला

• 01:04 PM • 07 Sep 2026

Moscow Chandan Gupta News: रूस की राजधानी मॉस्को में कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता की गिरफ्तारी का उनकी पत्नी स्नेहा चंदन गुप्ता ने दावा किया है. स्नेहा ने सोशल मीडिया वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मॉस्को पुलिस चंदन को हिरासत में लेकर रूसी सेना में भेजने का दबाव बना रही है. उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से चंदन की सुरक्षा और भारत वापसी में मदद की अपील की है. जानिए मामले की पूरी कहानी.

Sneha Chandan Gupta Video
स्नेहा चंदन गुप्ता ने पीएम और सीएम से लगाई गुहार!
Google CTA

रूस की राजधानी मॉस्को से एक भारतीय नागरिक के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है. मॉस्को में रहने वाली स्नेहा चंदन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने पति चंदन गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. स्नेहा ने दावा करते हुए कहा है कि उनके पति को मॉस्को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अब उन्हें रूसी सेना में भेजे जाने का दवाब बनाया जा रहा है. वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर चंदन गुप्ता की सलामती और वापसी कराने की अपील की है. हालांकि स्नेहा के लगाए आरोपों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

वर्क वीजा पर रूस से काम कर रहे थे चंदन

स्नेहा के मुताबिक, उनके पति चंदन गुप्ता उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं और वह पेशे से एक इंजीनियर है. चंदन नोएडा सेक्टर-62 के एक कंपनी में काम करते हैं और फिलहाल काम की वजह से वे वर्क वीजा पर रूस में काम कर रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, चंदन गुप्ता जिस कंपनी में काम कर रहे थे, उसका हेडक्वार्टर नोएडा में है और रूस में भी उसका कारोबार है.

मॉस्को पुलिस पकड़कर ले गई, रूसी सेना में भेजने का दवाब

स्नेहा ने वीडियो में दावा करते हुए कहा कि, करीब दोपहर साढ़े 12 बजे(12:30) मॉस्को पुलिस मेरे पति चंदन को पकड़कर ले गई. लेकिन मेरे पति ने कोई गलत काम नहीं किया है, इसके बावजूद भी उन्हें जबरन जेल में रखा गया है. साथ ही स्नेहा ने आरोप लगाया है कि चंदन को जबरदस्ती रूसी सेना में जाने का दावा बनाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया है कि रूस में सेना के लोगों की कमी है, इसी वजह से भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर सेना में भेजने की कोशिश कर रहे है.

स्नेहा ने यह भी आरोप लगाया है कि मेरे पति को मॉस्को डे के आसपास परेशान किया गया और अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया. वहीं आपको बता दें, चंदन गुप्ता के किन आरोपों में गिरफ्तारी हुई है, रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज किया है या नहीं और उन्हें वाकई सेना में भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई या नहीं, इसकी अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

'10 साल के बेटे सहित पूरा परिवार बेहद परेशान'

अपने वीडियो में स्नेहा ने भावुक होकर मदद की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि, मुझे रूसी भाषा की समझ नहीं है और इसलिए मैं यह समझ नहीं पा रही हूं कि आखिर मेरे पति के साथ हो क्या रहा है. स्नेहा ने यह भी बताया है कि उनका एक 10 साल का बेटा है और इस घटना की वजह से पूरा परिवार काफी परेशान है. उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए और मामले को सरकार पर पहुंचाएं. स्नेहा ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी चंदन की सुरक्षा और वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है. 

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रूस में भारतीय नागरिकों को नौकरी के नाम पर कथित तौर पर भर्ती किए जाने और बाद में रूसी सैन्य गतिविधियों में शामिल किए जाने को लेकर पहले भी चिंताएं सामने आती रही हैं. से में चंदन गुप्ता की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, चंदन गुप्ता की गिरफ्तारी और रूसी सेना में कथित तौर पर भेजे जाने के संबंध में कंपनी, भारतीय दूतावास या रूसी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि चंदन गुप्ता को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, वह इस समय कहां हैं और क्या वास्तव में उन्हें रूसी सेना में भेजने की कोई प्रक्रिया चल रही है. इन सवालों का जवाब भारतीय और रूसी अधिकारियों की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश