PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बलिया के आरोपी राज सिंह की मां जामवंती ने सुनाई अलग कहानी, बताई गिरफ्तारी वाले दिन क्या-कुछ हुआ!

अनिल अकेला

• 04:43 PM • 11 May 2026

Chandranath Rath Murder Case: CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में गिरफ्तार बलिया के राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. जानिए अयोध्या से गिरफ्तारी वाले दिन क्या हुआ, मां ने DIG को क्या शिकायत दी और क्यों कहा कि उनका बेटा निर्दोष है.

Chandranath Rath Murder Case Update
Chandranath Rath Murder Case Update
Google CTA

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मर्डर केस के मुख्य आरोपी राज सिंह को अयोध्या से धर दबोचा है, जिसके बाद उससे पूछताछ जारी है. लेकिन इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है. गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी राज सिंह की मां जामवंती ने अब मीडिया से बातचीत की है और उन्होंने कहानी बताई है कि कैसे उस दिन राज सिंह को अरेस्ट किया गया है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी और राज सिंह की मां ने क्या कुछ कहा है.

Read more!

घेराबंदी कर पुलिस ने धर-दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राज सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले यूपी और कोलकाता पुलिस ने पूरी प्लानिंग की, जो कि किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. पुलिस ने अयोध्या में पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही राज सिंह लखनऊ से वापस आ रहा था, पुलिस ने अयोध्या में उसे धर-दबोचा. फिर कोलकाता पुलिस उसे लेकर वहां से चली गई.

राज सिंह की मां ने बताई अलग ही कहानी

अब इस कहानी में नया मोड़ सामने आया है. राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां जामवंती ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है. मिली जानकारी के मुताबिक राज सिंह की मां जामवंती सिंह ने DIG आजमगढ़ रेंज को दी तहरीर दी है. राज की मां ने कहा है कि, राज एक एमएलसी साहब की बेटी की शादी में जा रहा था. तब मैंने भी उससे कहा कि मुझे अयोध्या दर्शन करना है इसलिए हम भी चलेंगे. फिर हम लोग लखनऊ गए और राज शादी में चला गया. फिर हम लोग अगले सुबह उठकर अयोध्या में दर्शन किए और वहां से वापस निकल गए. 

जामवंती ने आगे बताया कि, वो लोग बीच रास्ते में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके तभी अचानक वहां कुछ लोग आए और मेरे बच्चे(राज) को पकड़ लिया. फिर मुझे भी वहां महिला थाना पर बिठाकर रखा और अगले दिन 10 मिनट के राज से मिलवाया. पुलिस वालों ने फिर कहा कि इसे कोलकाता लेकर जा रहे है.

आरोपी राज की मां जामवंती ने DIG को दिए लेटर में लिखा कि, मेरे लड़के को फर्जी मुकदमे में फसाया गया है. मेरा लड़का कोलकाता में साजिश मर्डर में नहीं था इस तरह मेरे लड़के के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. मेरा लड़का निर्दोष है. साथ ही जामवंती ने इंसाफ की गुहार लगाई है.

राज सिंह का इलाके में है अच्छा प्रभाव

राज सिंह उर्फ चंदन बलिया शहर के आनंद नगर का रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक राज सिंह स्थानीय राजनीति और सामाजिक संगठनों में भी एक्टिव है. बताया जा रहा है कि वह  बलिया में क्षत्रिय महासभा का महा सचिव है और इलाके में उसका अच्छा दबदबा है. 

CM शुभेंदु अधिकारी के PA को मारने वाले निकला क्षत्रिय महासभा का महासचिव, बलिया के राज सिंह की पूरी कुंडली आई सामने!