मेरठ में सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले हवा में उड़ती दिखाई दी संदिग्ध चीज़, ये निकला!

सुषमा पांडेय

• 05:12 PM • 09 Aug 2026

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल के पास अचानक अनधिकृत ड्रोन उड़ता दिखा, जिससे हड़कंप मच गया और एसपी सिटी ने इसे मार गिराने की सख्त चेतावनी दी.

सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ यात्रा समीक्षा कार्यक्रम से ठीक पहले हड़कंप मच गया. कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के पहुंचने से कुछ ही समय पहले आसमान में एक अनधिकृत संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई.

Read more!

एसपी सिटी की सख्त चेतावनी

संदिग्ध ड्रोन देखते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मोर्चा संभाला और माइक से खुलेआम चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि यह ड्रोन किसी मीडिया इन्फ्लुएंसर या ब्लॉगर का है तो इसे तुरंत नीचे उतार लें, अन्यथा इसे मार गिराया जाएगा.

SWAT टीम ने ड्रोन उड़ाने वाले को दबोचा

चेतावनी के तुरंत बाद पुलिस की स्वैट (SWAT) टीम ने ड्रोन के लैंडिंग स्पॉट को आइडेंटिफाई किया और ड्रोन उड़ा रहे युवक को हिरासत में ले लिया.

  • आरोपी की पहचान: पकड़ा गया युवक मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
  • पूछताछ में क्या बोला आरोपी: पूछताछ के दौरान युवक ने दावा किया कि ब्लॉगिंग उसकी हॉबी (शौक) है. वह कांवड़ यात्रा और सीएम योगी के इस बड़े इवेंट की वीडियो रिकॉर्डिंग करना चाहता था. उसने सुरक्षा नियमों से अनभिज्ञता जताई.

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि:

  • पुलिस ने ड्रोन और उसकी पूरी वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है.
  • ड्रोन की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.
  • आरोपी युवक के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और प्रोफाइल्स की गहनता से छानबीन की जा रही है. नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

इस सुरक्षा अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ मार्ग का हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण किया और मार्ग से गुजर रहे शिव भक्तों (कांवड़ियों) पर पुष्प वर्षा की.

ये भी पढ़ें: 10x10 के कमरे में सालों की मेहनत बेकार हो जाती है...यूपी पुलिस भर्ती को लेकर युवक ने राहुल गांधी से ये क्या कहा दिया?