Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कब तक बरसेंगे बादल? IMD ने 20 सितंबर तक बताया मौसम का पूरा हाल

न्यूज तक डेस्क

14 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 14 2026 7:56 PM)

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी धूप तो कभी बादलों की मौजूदगी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक का ताजा अपडेट जारी किया है. 15 और 16 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. आखिर पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है. कभी हल्की धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं. सितंबर के इस दौर में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं, जिसका असर राजधानी और NCR के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसमें 20 सितंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दी गई है.

Read more!

दिल्ली में 15 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 15 सितंबर को आसमान में  से बादल छाए रहेंगे. IMD के अनुसार, पूर्वाहन से दोपहर के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश की एक बौछार पड़ने की संभावना है. वहीं तापमान की बात करें तो 15 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, हवाओं की दिशा मुख्य रूप से पूर्व और दक्षिण-पूर्व की ओर रहेगी जिनकी गति 5 से 15 किमी प्रति घंटे के आसपास दर्ज की जा सकती है.

आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर के मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. 16 सितंबर को उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, शाहदरा, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और पूर्व दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में दोपहर से शाम के दौरान हल्की बारिश  हो सकती है और तापमान 33-35°C के बीच रहेगा. इसके बाद 17 सितंबर को भी पूर्वाहन से दोपहर के समय हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, 18 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा और 18, 19 तथा 20 सितंबर को दिल्ली के सभी जिलों में बारिश नहीं होगी तथा केवल आंशिक रूप से बादल छाए  रहेंगे, जिससे तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi House Construction Rules: दिल्ली में घर बनाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी