उत्तर प्रदेश में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज थी. उनके इस्तीफे के तुरंत बाद एक चर्चा जोरों पर थी कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कोई गुप्त (सीक्रेट) बैठक की है और उसके बाद ही योजनाबद्ध तरीके से अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. इस तथाकथित सीक्रेट मीटिंग का दावा एक बीजेपी प्रवक्ता द्वारा किया गया था, जिस पर अब खुद दिव्या मित्तल ने खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
राहुल गांधी से मुलाकात के दावे पर क्या बोलीं पूर्व IAS?
प्रशासनिक पद से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने राहुल गांधी के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग के उस दावे को सीधे तौर पर सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई भी मुलाकात कभी हुई ही नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बात सच लिखने के लिए नहीं बल्कि एक ऐसी महिला को डराने के उद्देश्य से फैलाई गई थी, जो खुलकर सवाल पूछने के लिए आगे आई है. दिव्या ने कहा कि राजनीति में अक्सर एफआईआर दर्ज कराने और ट्रोलिंग का सहारा लेकर लोगों को डराने की कोशिश की जाती है, ताकि अच्छे और आम लोग राजनीति से दूर रहें, लेकिन वह इन सब से डरने वाली नहीं हैं.
किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, जनता के साथ होगी राजनीति
अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा करते हुए 29 सितंबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी एक वीडियो में दिव्या मित्तल ने साफ कर दिया कि वह राजनीति में उतरने जा रही हैं. उन्होंने घोषणा की कि वह किसी भी राजनीतिक दल के झंडे के तले नहीं, बल्कि सीधे तौर पर देश की आम जनता के साथ मिलकर राजनीति करेंगी. उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत यहीं से होगी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उनके साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करें या व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करें.
राजनीति के तौर-तरीकों को बदलने का संकल्प
दिव्या मित्तल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल किसी एक राजनेता को बदलना नहीं है, बल्कि वह राजनीति के पूरे तौर-तरीकों और सोच को बदलना चाहती हैं. उन्होंने न्याय, फिक्र और सही सोच को राजनीति में महत्वपूर्ण बताया. दिव्या ने कहा कि वह ऐसी राजनीति के पक्ष में नहीं हैं जहां आम जनता को केवल वोटों की गिनती या सत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी समझा जाए. उन्होंने विश्वास जताया कि वह बिना डरे लगातार सवाल पूछती रहेंगी ताकि देश की हर बेटी बिना किसी डर के आगे बढ़ सके.
IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल ने किया बड़ा खुलासा, बताया यूपी में क्या होगा उनका अगला कदम
ADVERTISEMENT


