बहन से छेड़छाड़...गुस्साए भाई ने दोस्त की हत्या कर जमीन में दफनाया, यूपी के फर्रुखाबाद में 9 महीने बाद ऐसे सुलझा ओमवीर राठौर हत्याकांड!

फर्रुखाबाद में एक युवक ने बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी. शव को खेत में दफना दिया गया. 9 महीने बाद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कंकाल बरामद हुआ. मामले में पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं और जांच जारी है.

farrukhabad murder case
farrukhabad murder case

फिरोज खान

follow google news

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी बहन से कथित छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया गया, जिसका खुलासा करीब 9 महीने बाद हुआ.

Read more!

पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुजरपुर पमारान गांव की है. आरोपी रामू यादव ने 20 जुलाई को अपने दोस्त ओमवीर राठौर को घर से बुलाया. दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग के पास एक खेत में करीब 6 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर खेत से मृतक का कंकाल बरामद किया है.

बदला लेने की खौफनाक दास्तां

पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया वह चौंकाने वाला है. आरोपी रामू यादव ने बताया कि ओमवीर ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने हत्या की साजिश रची. 20 जुलाई को रामू ने ओमवीर को बहाने से घर से बुलाया और उसे शराब पिलाई. जब ओमवीर नशे में धुत्त हो गया, तो रामू ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

6 फीट गहरे गड्ढे में छिपाया शव

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग के पास एक खेत में करीब 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया. पुलिस पिछले 9 महीनों से ओमवीर की तलाश कर रही थी. आखिरकार, सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से खुदाई शुरू करवाई. 24 घंटे की मशक्कत के बाद मक्के के खेत से ओमवीर का कंकाल, उसके कपड़े और अन्य अवशेष बरामद हुए. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए हैं.

पुलिस ने नहीं की समय पर कार्रवाई

भले ही कंकाल मिल गया हो लेकिन मृतक के परिजनों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश है. मृतक ओमवीर के परिवार ने पहले ही कुछ लोगों पर शक जताते हुए केस दर्ज कराया था. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, जिससे मामला लंबा खिंच गया.

पुलिस की जांच तेज, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस की इस कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने पुरानी जांच में हुई कमियों की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही, पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है.

    follow google news