पार्किंग के दौरान बस छोटी सी एक गलती…और फिर Thar गाड़ी ने ले ली दादी की जान, CCTV में कैद पूरी घटना, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा बना दिया. घर के आंगन में थार गाड़ी पार्क करते समय बैक गियर लगने से बुजुर्ग महिला दीवार और गाड़ी के बीच दब गईं. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Thar car accident video
Thar car accident video

फिरोज खान

follow google news

Thar car accident video: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से ऐसी रूह कंपा देने वाली वीडियो सामने आई है. यहां थार को एक घर के अंदर पार्क करने के दाैरान एक छोटी सी लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया और एक बुजुर्ग की जान चली गई. यह पूरी घटना घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है. क्या है पूरा कैसे एक छोती सी गलती से हुआ एक दर्दनाक हादसा, चलिए जानते हैं इस खबर में...

Read more!

ऐसे हुआ हादसा?

मामला कादरी गेट इलाके के मसैनी का है. यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब घर का जवान पोता अपनी थार गाड़ी को गेट के अंदर पार्क कर रहा था. गाड़ी आंगन के अंदर आ चुकी थी और उसकी बुजुर्ग दादी पूरी तरह होकर घर का मेन गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ीं. इसके बाद जैसे ही दादी गेट बंद करने लगीं अचानक गाड़ी बैक गियर में आ गई और तेज रफ्तार के साथ पीछे की तरफ भागने लगी. ये पूरा मंजर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.

दीवार और गाड़ी के बीच आई दादी

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गाड़ी अचानक पीछे की तरफ आई तो बुजुर्ग महिला गेट के साथ ही पीछे की ओर खिंचती चली गईं. महज चंद सेकंड के भीतर ही थार गाड़ी और पीछे की दीवार के बीच बुजुर्ग महिला बुरी तरह दब गईं. गाड़ी की रफ्तार और वजन इतना ज्यादा था कि महिला को संभलने का मौका ही नहीं मिला. चीख पुकार सुनकर घर के एक युवक और बाकी सदस्य होकर आंगन की तरफ दौड़े और महिला को बचाने की कोशिश की. 

मौके पर ही हुई बुजुर्ग महिला की मौत

घटना के बाद घर के सदस्यों ने तुरंत महिला को दीवार और गाड़ी के बीच से निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ चुकी थी. अब इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं घटना हर तरफ चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें: Saharanpur: मदरसे में मासूम पर 'थर्ड डिग्री टॉर्चर'! मौलाना की बेरहमी देख कांप जाएगी रूह, वीडियो वायरल

    follow google news