मथुरा में ईद से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश? फरसा बाबा मौत केस में बड़ा खुलासा! सोशल मीडिया पर बीते एक हफ्ते से हो रहा था ये सब

Farsa Baba case: मथुरा में फरसा वाले बाबा के अंतिम संस्कार के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, सड़क हादसे को हत्या बताकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश रची गई थी. सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया, जिससे बड़ा टकराव टल गया.

Farsa Baba case
Farsa Baba case

रोशन जायसवाल

follow google news

Farsa Wale Baba Death Reason: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कड़ी सुरक्षा और भारी पुलिस की उपस्थिति में फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखकर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मौके पर भारी संख्या में बाबा के समर्थक मौजूद रहे. इस दौरान किसी भी घटना को रोकने के लिए इलाके में प्रशासन अर्लट मोड पर था. एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

Read more!

वहीं इस बीच अब बाबा की हत्या के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक, फरसा बाबा की मौत को हत्या बताकर, ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की एक बड़ी साजिश रची गई थी, लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नाकाम कर दिया. 

दुर्घटना को सांप्रदायिक रंग देने की साजिश

दरअसल, फरसा बाबा की मौत के मामले में पुलिस को बेहद चौंकने वाले इनपुट मिले हैं. इसके तहत फरसा वाले बाबा की सड़क हादसे में हुई मौत को एक साजिश के तहत हत्या बताकर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी. बताया जा रहा है कि बीते एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर उकसाने वाले और भ्रामक संदेशों के जरिए इलाके में माहौल बिगाड़ने की कोशिश जारी थी. पुलिस इनपुट के अनुसार, दुर्घटना में हुई इस मौत को कुछ अराजक तत्व गो तस्करों से जोड़कर सांप्रदायिक रंग देने की साजिश रच रहे थे.

पुलिस सोशल मीडिया रख रही है नजर

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह पूरा नैरेटिव पहले से तैयार कर सोशल मीडिया के जरिए फैलाया गया. ऐसे में पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो इस अभियान में सक्रिय थे. अब पुलिस इनकी जांच कर रही हे.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान आया सामने

वहीं  इस मामले में अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान भी सामने आया है. अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती फरसा बाबा की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सरकार से गोरक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. इसके साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही. 

इननुट: हिमांशु मिश्रा / आशीष श्रीवास्तव 

यह भी पढ़ें: मथुरा में फरसा वाले बाबा की जिस ट्रक से हुई मौत, पुलिस को उसके अंदर ये सब मिला, देखें वीडियो

    follow google news