Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आईटीआई रोड पर दो छात्राएं स्कूल जा रही थी. इस दौरान सड़क किनारे बाइक पर बैठे दो युवक उनपर छींटाकशी कर रहे थे. घटना का ये शर्मनाक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
वीडियाे में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आरोप कान पकड़कर मांफी मांग रहे हैं. साथ ही दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करने की बात कह रहे हैं. अब फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है और उनकी बाइक को भी सीज कर दिया है.
सबसे पहले जानिए पूरा मामला?
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड की है. यहां स्कूल की कुछ छात्राएं सड़क से गुजर रही थीं. इस बीच तभी एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क किनारे उनके पास आने का इंतेजार कर रहे थे. इस बीच जैसे ही छात्राएं युवकों के पास से गुजरी तो युवक उनपर छींटाकशी शुरू कर दी. इसके बाद छात्राएं आगे निकल जाती हैं. लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुकते वे आगे बढ़ते हैं और फिर से छात्राओं के साथ बदतमीजी शुरू कर देते हैं.
इस बीच एक आरोपी ने एक छात्र का हाथ पकड़ने की भी कोशिश भी करता दिखा, जिसका विरोध करते हुए छात्रा ने उसका हाथ झटक दिया. युवकों की ओछी हरकत का सामना छात्राएं बड़ी बहादुरी करती हैं, लेकिन बाइक सवार मनचले लगातार उन्हें परेशान करते रहे. इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इंटरनेट पर डाल दिया.
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
वीडियो सामने आते ही फतेहपुर के एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस टीम को तुरंत एक्शन के निर्देश दिए. एसपी ने बताया कि आईटीआई रोड के पास स्कूल जा रही बच्चियों के साथ हाथ पकड़ने और छींटाकशी का मामला सामने आया था. पुलिस ने किसी शिकायत का इंतजार किए बिना खुद ही संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
माफी मांगते हुए आरोपियों का वीडियो वायरल
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन मनचलों को उनकी भाषा में सबक सिखाया. आरोपी कृष्णा और करन नामक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाने लगे. थाने के सामने से दोनों लंगड़ाते बाहर आ रहे हैं और अपने कान पकड़ते हुए माफी मांग रहे हैं. इस दौरान दोनों ने कसम खाई कि वे भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे और अब से हर लड़की को अपनी बहन की तरह मानेंगे.
यह भी पढ़ें: मेरठ की सड़कों पर ऑटो में गांजा लेकर घूम रही थीं शबनम-रुखसाना, फिर जो हुआ...पता चली ये कहानी
ADVERTISEMENT


