'ये मेरी गर्लफ्रेंड है...' कहकर बीच चौराहे पर युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा अमन सैय्यद, वीडियो वायरल होते ही हुआ Action

नीतेश श्रीवास्तव

09 Apr 2026 (अपडेटेड: Apr 9 2026 12:07 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक द्वारा युवती से सरेआम जबरदस्ती करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बीच चौराहे पर आरोपी युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करता रहा, जबकि वह लगातार विरोध करती रही. मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बीच सड़क पर युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा युवक
बीच सड़क पर युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा युवक
Google CTA

Fatehpur viral video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक युवक का युवती के साथ बीच सड़क पर जबरदस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि अमन सैय्यद नामक ये युवक लड़की को खींचते हुए अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान लड़की लगातार विरोध कर रही है और बार-बार युवक से खुद को छोड़ने के लिए कह रही है, लेकिन अमन उसे बाइक पर बैठाने पर अड़ा रहा.

Read more!

वीडियो में युवक, युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करता दिख रहा है. FIR के मुताबिक, अमन सैय्यद, युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था. घटना के समय मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है. अब मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी

यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके की बताई जा रही है. आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे अमन सैय्यद उर्फ जार्डन नाम का एक लड़का सरेआम एक लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. दावा है कि इस दौरान युवक अश्लील हरकत करते हुए लड़की को खींचकर अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठा रहा था. जब लड़की ने विरोध किया तो वह उससे गाली-गलौज करने लगा. आरोप है कि अमन ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या क्या दिखा

वायरल वीडियो में अमन सैय्यद बीच चौराहे पर युवती के साथ जबरदस्ती करता नजर आ रहा है. इस दौरान काफी देर तक सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. अमन लगातार युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करता रहा और उसका बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बनाता रहा. इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. यह देख युवक भड़क उठा और वीडियो बनाने वाले लोगों को धमकाने लगा.

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

मामले में अब पुलिस ने सैय्यद उर्फ जार्डन के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 75, 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार की इंतहा..अलमारी कम पड़ी तो फ्लश में छिपाया कैश! यूपी के रिटायर्ड अधिकारी की प्रॉपर्टी देख फटी रह जाएंगी आंखें, जानिए कौन हैं ये!