गाजियाबाद: भारी चीज के गिरने आवाज, निचे देखा तो 3...उसी टावर के 11वीं मंजिल पर रहने वाली ईशा ने बच्चों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Ghaziabad 3 sisters Death: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन मासूम बहनों की मौत ने सबको झकझोर दिया है. 9वीं मंजिल से कूदकर जा देने वाली इन बच्चियों काे लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. इस बीच अब इसी टावर की 11वीं मंजिल पर रहने वाली ईशा ने बच्चों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Ghaziabad Korean game case
Ghaziabad Korean game case

गौरव कुमार पांडेय

follow google news

Ghaziabad Korean game case: गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में देर रात तीन बहनों के जान देने की घटना ने सभी काे हैरान कर दिया है. अब जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे मामले में नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच अब मामले में सोसाइटी में रहने वाले पड़ोसियों के भी चौंकाने वाले बयान सामने आ रहे हैं. यहां उसी टावर की 11वीं मंजिल पर रहने वाली रहने वाली पड़ोसी ईशा ने बताया कि रात के सन्नाटे में अचानक कुछ भारी चीज गिरने की आवाज आई थी. उन्हें लगा जैसे किसी ने अलमारी नीचे फेंकी हो. जब उन्होंने बालकनी से नीचे झांका तो वहां तीन बच्चियों की लाशें पड़ी थीं. देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में चीख-पुकार मच गई और लोग इकट्ठा हो गए.

Read more!

शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि ये बच्चियां लंबे समय से स्कूल नहीं जा रही थीं. कोरोना काल के बाद से ही वे घर में ही रहती थीं. पड़ोसियों का कहना है कि वे किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लेती थीं. बच्चियां ज्यादातर समय मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहती थीं. बताया जा रहा है कि वे डार्क वेब के किसी कोरियन गेम के प्रभाव में थीं, जिसे लव स्टोरी जैसा कुछ कहा जा रहा है.

कोरियन लव स्टोरी' गेम और डार्क वेब का शक

शुरुआती बातचीत और पड़ोसियों के दावा किया ये बच्चियां मोबाइल पर एक खास कोरियन गेम की आदी हो चुकी थीं. शक जताया जा रहा है कि यह गेम डार्क वेब से जुड़ा हो सकता है, जो धीरे-धीरे बच्चों को डिप्रेशन और सेल्फ-डिस्ट्रक्शन (आत्मघाती कदम) की ओर ले जाता है. पड़ोसी महिला ने बताया कि ये बच्चियां बाहरी दुनिया से कट चुकी थीं और दिन भर मोबाइल में ही डूबी रहती थीं.

दो पत्नियों वाली थ्योरी और पारिवारिक उलझनें

पड़ोसियों के मुताबिक परिवार की स्थिति कुछ जटिल थी. घर में दो पत्नियां और कुल पांच बच्चे थे. जान देने वाली तीनों बच्चियां पहली पत्नी की बेटियां थीं. पड़ोसियों का कहना है कि परिवार धार्मिक आयोजनों या सोसाइटी के कार्यक्रमों में कभी शामिल नहीं होता था. वहीं, पुलिस को घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिससे यह साफ होता है कि बच्चियों ने यह कदम पूरी प्लानिंग के साथ उठाया था.

यह भी पढें: गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत पर नया मोड़? अब मामले में पुलिस ने किया हैरान करने वाला दावा, 8 पन्नों की डायरी में ये चौंकाने वाला जिक्र

    follow google news