गाजियाबाद : चलती कार में डैशबोर्ड पर था कोबरा सांप, महिला चालक की फूल गई सांसें, Video वायरल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एलिवेटेड रोड पर चलती कार में जहरीला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया. महिला चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार रोक दी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ा हादसा टाल दिया. अब ये वीडियो सामने आया है.

NewsTak
कार में बैठा था कोबरा सांप.

मयंक गौड़

follow google news

फर्ज करिए...आप कार ड्राइव कर रहे हों. आगे-पीछे गाड़ियों की कतार हो. कभी आपकी नजर सामने तो कभी मिरर के जरिए पीछे, कभी साइट मिरर के जरिए बाएं और दाएं जा रही हो ताकि आप कार को बिना किसी से टच हुए ड्राइव कर सकें. अचानक अपकी नजर स्टियरिंग के सामने डैशबोर्ड पर पड़ती है. डैशबोर्ड पर कोबरा सांप फन निकालकर बेठा है. ये देखते ही महिला चीखने लगती है. आनन-फानन में वो कार साइड में रोकती है. 

Read more!

महिला ने बाहर निकलकर ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और सांप को कार से बाहर का रास्ता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू किया. इस तरह महिला की सूझबूझ और ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया, नहीं तो महिला के आपा खोते ही टैफिक में रेंग रही कई गाड़ियों से कार टकरा सकती थी. 

क्या है ये पूरा मामला ? 

राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली मीनाक्षी शर्मा हर रोज की तरह बुधवार सुबह दफ्तर के लिए निकलीं. उन्होंने कार की पिछली सीट पर अपना बैग रखा और कार स्टार्ट कर नोएडा के लिए निकल पड़ीं. इंदिरापुरम इलाके में एलिवेटेड रोड पर अचानक उनकी नजर अपने डैशबोर्ड पर गई. उसके एसी वेंट में सांप दिखा. वो सांप कोई और नहीं बल्कि कोबरा था. वो फन निकालने लगा. ये देख उनकी हालत खराब हो गई. हालांकि उन्होंने संयम का परिचय दिया. कार को सड़क के किनारे पार्क किया. इंजन बंद किया और निकलकर ट्रैफिक पुलिस के पास गईं. उन्होंने बताया कि उनके कार में सांप है. ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एक छड़ी से डैशबोर्ड पर हल्के-हल्के पीटा जिससे सांप एसी वेंट से निकलकर डैशबोर्ड पर रेंगते हुए आगे बढ़ा. फिर उसने पैसेंजर साइड वाले डोर से बाहर निकलकर सड़क पर रेंगने लगा. इस तरह महिला की सूझबूझ और ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया. 

देखें Video


 

    follow google news