गाजियाबाद में युवती पहुंची थाने और पुलिस से बोली- 'मेरे पति ने 14 शादियां की हैं, मैं 15वीं हूं, अब वो 16वीं भी कर चुका है'

26 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 26 2026 3:57 PM)

गाजियाबाद में जीवनसाथी डॉट कॉम पर पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में नरेंद्र शर्मा गिरफ्तार. शिकायतकर्ता ने आरोपी पर 15 शादियां करने का दावा किया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
Google CTA

गाजियाबाद में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला नंदग्राम थाने में पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि उसका पति 14 शादियां कर चुका है. वो उसकी 15वीं पत्नी है. अब वो 16वीं शादी के लिए निकल चुका है. पता चला है कि उसने 16वीं शादी भी कर ली है. महिला ने दावा किया कि आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद छुपाता है.  उसके बाल-बच्चे भी हैं. वो झांसे में लेकर महिलाओं से शादी करता है और फिर पैसे ऐंठता है. उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. 

Read more!

राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले नरेंद्र शर्मा पर गाजियाबाद के नंदग्राम थाना थाना इलाके की रहने वाली युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि जीवनसाथी डॉट कॉम पर आरोपी से मुलाकात हुई. जान-पहचान आगे बढ़ी. दोनों के बीच शादी को लेकर बात आगे बढ़ी. 25 सितंबर 2025 को वह मेरठ गया था, जहां पीड़िता के परिवार की सहमति से शादी की बात हुई थी. इसके बाद दोनों साथ रहने लगे. इस दौरान दोनों के बीच संबंध बने.

इधर युवती गर्भवती हो गई. आरोपी ने पुलिस ये बात मान ली है कि युवती के गर्भवती होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था. उसने उसका गर्भपात करा दिया. पीड़िता की शिकायत पर 22 नवंबर को नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. 

ऐसे पता चली कई शादियों की कहानी 

कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है. गाजियाबाद में रहकर वो नौकरी कर रही थी. उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और अपनी पहले की शादियों तथा बच्चों की जानकारी छिपाकर रखी. जब आरोपी उससे दूर हुआ तो उसने खुद उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. इसके लिए वह मुंबई से लेकर राजस्थान के बीकानेर स्थित उसके गांव तक गई. वहां उसे आरोपी की पहले से शादीशुदा होने और बच्चों के बारे में जानकारी मिली. 

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI

वाराणसी: रात में होटल पहुंचे विकास और प्रिया, रिश्तेदार बताकर रूम बुक किया, फिर कुछ घंटे बाद ही दोनों के मिले शव, आखिर बंद कमरे में क्या

पीड़िता का दावा है कि आरोपी की पहले की गई 14  शादियों के प्रमाण भी उसके पास हैं. 15वीं शादी उसके साथ हुई. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने 11 जुलाई को दिल्ली की एक लड़की से फिर शादी कर ली है. युवती के मुताबिक वो युवती भी फिलहाल लापता है. उसने आरोपी पर कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

मुंबई में 21 करोड़ का बंगला और फ्लैट भी 

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी नरेंद्र के पास मुंबई में करीब 21 करोड़ रुपये का बंगला और लगभग 90 लाख रुपये का एक फ्लैट है. इसके अलावा बीकानेर स्थित गांव में भी उसकी जमीन-जायदात है. आरोपी महिलाओं को शादी के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठता है और इसी तरह अर्जित रकम से अपनी संपत्तियां खड़ी कर रहा है. 

ट्रेन में सीट को लेकर बवाल! महिला और GRP कॉन्स्टेबल के बीच मारपीट, 6 यात्रियों पर केस

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र शर्मा के खिलाफ नंदग्राम थाने में एक अभियोग दर्ज है और उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. शिकायतकर्ता की ओर से किए गए बहुविवाह, अन्य महिलाओं को ठगने और करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने संबंधी दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है. 

मेरठ: होटल से निकलकर भागी युवती बीच सड़क पर चिल्लाई-'बचाओ', फिर भी खींच ले गया सलमान