गाजियाबाद में तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान है. अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में पुलिस को मिली एक डायरी अहम में इस हादसे की डिटेल होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस को मौके से 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें ऐसी बातें लिखी हैं जिन्हें पढ़कर किसी के भी होश उड़ जाएं. ये तीनों बहनें कोरियन कल्चर और गानों (K-Pop) की इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने परिवार से ज्यादा अपनी पसंद को अहमियत दी.
ADVERTISEMENT
'कोरियन हमारी जान थी, तुमने छुड़वाने की हिम्मत कैसे की?
अब डायरी में लिखी बातें सामने आ रही है. डायरी में लिखी बातों से साफ लग रहा है कि तीनों बहनों में गुस्सा था. डायरी में उन्होंने लिखा, "हमें कोरियन कल्चर से बेइंतहा प्यार है. तुम लोग हमसे इसे छुड़वाना चाहते थे, तुमने ऐसा सोचने की हिम्मत भी कैसे की? लो अब देख लो सबूत, कोरियन ही हमारी जान थी." लड़कियों ने साफ कहा कि वे अपने घरवालों से कहीं ज्यादा कोरियन एक्टर्स और के-पॉप बैंड्स को पसंद करती थीं.
डायरी मे लिखी बातों का हिन्दी ट्रांसलेशन
"वी आर लव कोरियन लव लव लव.........सॉरी
टू लाइफ स्टोरी - इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है रीड नाउ....
आई एम रियली सॉरी....सॉरी पापा!
लो छुडवाओगे हमसे कोरियन-कोरियन..हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे करी? हमसे हमारी जान छुड़वाने की.
तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे लो अब देख लिया सबूत. अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के- पोप हमारी जान है.
जितना हम कोरियन एक्टर और के- पोप ग्रुप को चाहते थे न उतना हम तुम घरवालों को भी नही चाहते थे.
कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ और भी ऐसा था जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चाहते थे. तुम लोगो के लिये ऑप्शन लिखे हुये है."
इन चीजों की दीवानी थीं तीनों बहनें
डायरी में लंबी लिस्ट दी गई है जिसमें उनकी पसंद का जिक्र है,
- कोरियन और चाइनीज ड्रामा, फिल्में और गाने.
- थाईलैंड और जापान के एक्टर्स और फिल्में.
- हॉलीवुड फिल्में, खासकर 'वेडनेसडे एडम्स'.
- पसंदीदा गेम्स: पोपी प्ले टाइम, इविल नन और आइसक्रीम मैन.
- यूट्यूबर उज्ज्वल गेमर्स (टेक्नो गेमर्स) के वीडियो.
- डोरेमोन और शिनचैन जैसे कार्टून.
बॉलीवुड से नफरत और छोटी बहन को 'दुश्मन' मानने है
हैरानी की बात यह है कि तीनों बहनें बॉलीवुड से सख्त नफरत करती थीं. उन्होंने अपने छोटे बहन 'देवु' को भी अपनी तरह बनाना चाहा, लेकिन जब उनकी मां (टीना) ने उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने और कोरियन चीजों से दूर रहने को कहा तो उन्हें बुरा लग गया. उन्होंने लिखा कि हमारे घरवाले देवु को हमारी तरह नहीं बनने दे रहे, इसलिए हमने उसे अपना दुश्मन मान लिया और खुद से अलग कर दिया.
शादी और पिटाई का डर
नोट में लड़कियों ने अपनी एक बड़ी चिंता का जिक्र किया है. उन्हें डर था कि भविष्य में उनकी शादी किसी भारतीय से कर दी जाएगी, उन्होंने बताया कि वे सिर्फ कोरियन लड़कों को पसंद करती थीं. उन्होंने लिखा, "मार खाने और इंडिया के आदमी से शादी करने से बेहतर हमें मौत लगी. सॉरी पापा."
ADVERTISEMENT

