दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शख्स की मौत के बाद दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. जिस पत्नी को बिजेंद्र दिलो-जान से चहता था...पत्नी भी उससे खूब प्यार करती थी. दोनों एक दूजे के प्यार में ऐसे डूबे कि शादी कर ली. परिवार बसा और दो बेटे हुए. सब कुछ ठीक चल रहा था. अचानक दोनों में विवाद होने लगे. मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
ये कहानी यूपी के फर्रुखाबाद के निवासी बिजेंद्र की है. 11 साल पहले इन्हें एक 19 साल की मुस्लिम युवती सोनिया ऊर्फ सोनी से प्यार हो गया. सोनिया भी बिजेंद्र से प्यार करने लगी. दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद दोनों गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में रहने लगे. हंसी-खुशी दिन बितता गया. दो बच्चे हुए. धीरे-धीरे दोनों में विवाद शुरू हो गया. बच्चे भी बड़े होने लगे. पहला 9 साल का हो गया और दूसरा 6 साल का पर विवाद कम नहीं हुआ. कई बार तो बात मारपीट तक पहुंच जाती थी.
31 मार्च की रात में हुआ क्या था?
31 मार्च को भी दोनों में विवाद हुआ. 30 वर्षीय सोनिया ने 32 साल के पति बिजेंद्र का गुस्से में गला दबा दिया. बिजेंद्र की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इधर मृतक के भाई ने भाभी पर गंभीर आरोप लगाए. भाई ने थाने में तहरीर दे दी और कहा कि भाई की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खुद भाभी सोनिया ने किया है. पुलिस ने भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया.
परिजनों का चौंकाने वाला आरोप- शराब की आदी है आरोपी
परिजनों का आरोप है कि आरोपी सोनिया को शराब की लत लग गई थी. वो अक्सर शराब पीकर बिजेंद्र से विवाद करती थी. शराब की वजह से विवाद होता था. वहीं सोनिया का कहना है कि बिजेंद्र के लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर रहा था. झगड़ों और मारपीट से परेशान हो चुकी थी. इसलिए ऐसा कदम उठाया. इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी सोनिया से और पूछताछ कर रही है.
ADVERTISEMENT


