गोंडा: करिश्मा को गैरमर्द संग देख पति ने पहले धुला मांग का सिंदूर, फिर मंदिर में प्रेमी से कराई शादी

न्यूज तक

20 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 20 2025 5:42 PM)

Gonda News: गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति हरिश्चंद्र ने अपनी पत्नी करिश्मा को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ने के बाद पहले सिंदूर धोया और फिर मंदिर में उसकी शादी उसी प्रेमी शिवराज से करा दी.

गोंडा में पति ने पत्नी का सिंदूर धोकर प्रेमी से मंदिर में कराई शादी
गोंडा में पति ने पत्नी का प्रेमी संग कराया विवाह
Google CTA

Gonda News: उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसने की इलाके में सबको हैरान कर दिया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के मांग के सिंदूर को पहले पानी से धुल दिया और फिर उसकी शादी प्रेमी से करा दिया. ये पूरी कहानी किसी बंद कमरे में नहीं बल्कि पूरे गांव के सामने मंदिर में हुई. इस घटना के बाद युवक ने अपनी पत्नी से एक मांग भी की लेकिन पत्नी ने तो अलग ही कहानी सुनाई. फिलहाल ये मामला लोगों के बीच चर्चा कि विषय बना हुआ है. आइए जानते है पूरी कहानी.

Read more!

आखिर क्या है पूरा मामला?

ये घटना गोंडा के थाना खोड़ारे के दौलतपुर ग्रंट के गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार इसी गांव के निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी करिश्मा का प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव में रहने वाले शिवराज चौहान से काफी लंबे वक्त से चल रहा था. कुछ दिनों बाद इसकी भनक हरिश्चंद्र को लग गई. बीते दिन हरिश्चंद्र ने दोनों को एक साथ रंगे हाथ पकड़ लिया.

वे दोनों को लेकर गांव के मंदिर पहुंचे. गांव वाले और पुजारी के मौजूदगी में मंदिर में ही पहले अपनी पत्नी के मांग का सिंदूर धूला और फिर उसकी शादी कथित प्रेमी शिवराज चौहान से करा दी. इसी दौरान करिश्मा और शिवराज ने एक-दूसरे को माला पहनाई और शादी संपन्न हुई.

हरिश्चंद्र ने बताई ये बात

हरिश्चंद्र ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि यह इसके साथ रह रही थी. मेरे को जहर खिला दी थी. मेरे लड़के को दवा खिलाने के बाद उसको सुला कर दरवाजा लॉक करके दोनों लोग गायब रहते थे. आपरेशन के कारण मैं चल नहीं पाता था, रूम पर सोया रहता था और यह दोनों गायब रहते थे. मैंने इनको स्वेच्छा से त्यागा है. मुझे यह मेरे दोनों बच्चों को दे दें.

ये भी पढ़ें: कानपुर में अजब मामला: पति के दूसरी महिला संग डांस पर पत्नी हुई आग बबूला, फिर समोसे खाकर हुई शांत!

करिश्मा की बात चौंकाने वाली

शिवराज के साथ शादी हो जाने के बाद करिश्मा ने अलग ही बात बताई है. करिश्मा का कहना है कि यह जबरदस्ती हो रहा है. मेरे पति से जो झगड़ा चल रहा है उसी वजह से यह हो रहा है. मेरा इनसे (शिवराज) कुछ भी नहीं चल रहा है. हालांकि करिश्मा को माला पहनाने वाले शिवराज ने यह माना कि इनसे फोन पर बात होती थी.

14 साल पहले दोनों की हुई थी शादी

आपको बता दें कि हरिश्चंद और करिश्मा की शादी 14 साल पूर्व हुई थी. दोनों के एक 11 वर्षीय लड़का और एक 9 साल की लड़की है जिसकी मांग हरिश्चंद्र कर रहे है. वहीं दौलतपुर ग्रंट गांव प्रधान के प्रतिनिधि नरेश कुमार यादव ने इस शादी को एक दुर्घटना करार दिया है. प्रधान प्रतिनिधि ने इस शादी की पुष्टि करते हुए ये जानकारी भी दी है कि हरिश्चंद्र ने अपनी मर्जी से पत्नी की शादी शिवराज से मंदिर में कराई है. यह मामल पूरे क्षेत्र में चर्चा का एक विषय बना हुआ है.

यह खबर भी पढ़ें: यूपी में सास-दामाद के भागने जैसा नया मामला, बेटे की शादी पहले बहू को लेकर भागा ससुर, शादी कर खाई ये कसम!