UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रावत पार गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही बैंकॉक से अपने गांव लौटा था.
ADVERTISEMENT
शौचालय की छत पर मिला शव
ग्रामीणों ने गुरुवार को हाईवे के पास स्थित एक आटा चक्की के पीछे बने शौचालय की छत पर युवक की लाश देखी. हैरानी की बात यह थी कि ऋषभ का शव पूरी तरह निर्वस्त्र था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के हाथ से कंडोम का एक पैकेट भी बरामद हुआ है, जबकि उसके कपड़े पास ही के एक पेड़ पर टंगे मिले.
शादी के लिए आया था वतन
परिजनों के मुताबिक, ऋषभ अपने पिता के साथ बैंकॉक में रहकर काम करता था. वह हाल ही में अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था. शादी संपन्न होने के बाद उसके पिता वापस विदेश चले गए थे, लेकिन ऋषभ यहीं रुक गया था. ऋषभ शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं.
पुलिस की जांच और अनसुलझे सवाल
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मामला काफी पेचीदा और संदिग्ध है. पुलिस हत्या, साजिश और अवैध संबंधों जैसे तमाम पहलुओं पर बारीकी से गौर कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब ऋषभ की मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है.
ADVERTISEMENT


