Gorakhpur News: गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर शादी के दो साल बाद भी संबध न बनाने के आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि जब भी वो पति से इस बारे में बात करती थी तो पति दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर बात को टाल देता था. इतना ही नहीं महिला ने दावा किया कि संदेह होने वो पति को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में टेस्ट के लिए पंहुची. यहां डॉक्टर ने स्थिति को समझने के लिए पति से स्पर्म सैंपल देने को कहा तो पति ने सैंपल देने से ही मना कर दिया.
ADVERTISEMENT
इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये, घर से निकाला
महिला का आरोप है कि उसने पति से इस बीमारी का इलाज कराने की बात कही. लेकिन इसके बाद उलटा ससुराल वालों ने उससे ही पैसों की डिमांड शुरू कर दी. महिला ने दावा किया कि ससुराल पक्ष ने उससे पति के इलाज के लिए 500000 रुपये की मांग शुरू कर दी. इतना ही नहीं महिला को धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं आएगी तो उसे घर में एंट्री नहीं मिलेगी.
लखनऊ में हुई थी 15 लाख की आलीशान शादी
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी. इस शादी में महिला के परिवार वालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे. इसके बावजूद शादी के पहले ही दिन से महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा. उसकी जरूरतों को अनदेखा किया गया. यहां तक कि उसे बुनियादी सामान के लिए भी तरसाया गया.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटे अधिकारी
इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने 12 जुलाई की शाम को गोरखनाथ थाने में न्याय की गुहार लगाई. गोरखनाथ के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले में पति, सास, देवर और ननद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: नोएडा: हनीमून मनाकर लौटी दुल्हन पहुंची थाने, फिर पुलिस को सुनाई दर्दभरी कहानी, बताई पति की एक-एक हरकत
ADVERTISEMENT


